संसद में जारी गतिरोध के बीच पीएम मोदी ने लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात, कई तरह की अटकलें

पीएम मोदी ने गुरुवार को संसद की कार्यवाही के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जिसके चलते कई तरह की अटकलें लग रही हैं।

pm-modi-meets-ls-speaker-amid-ongoing-deadlock-in-parliament-senior-ministers-also-accompanied

संसद की कार्यवाही स्थगित होने के बाद गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की है। गौरतलब है कि गतिरोध के चलते संसद में बजट सत्र के दूसरे हिस्से में कार्यवाही नहीं हो पा रही है। प्रधानमंत्री के साथ स्पीकर से मुलाकात करने वालों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, कानून मंत्री किरेन रिजिजू के अलावा कुछ और मंत्री भी शामिल हैं। पीएम मोदी को संसद सत्र के गतिरोध के बीच में इस तरह से स्पीकर से मुलाकात को काफी अहम माना जा सकता है।

पीएम मोदी ने की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक संसद में राहुल गांधी के ब्रिटेन वाले विवादित बयान और हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की है। वह अपने कई वरिष्ठ मंत्रियों के साथ स्पीकर से मिले हैं। हालांकि, इस मुलाकात का एजेंडा तो नहीं पता चला है, लेकिन यह एक शिष्टाचार मुलाकात भी हो सकती है और यह भी संभव है कि इस दौरान गतिरोध को लेकर भी बातचीत हुई हो।

राहुल को अयोग्य ठहराने की हो रही है मांग
संसद के बजट सत्र के दूसरे हिस्से में आज विनियोजन विधेयक पास हो पाया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर का बजट भी पास हो गया था। पीएम मोदी और स्पीकर के बीच की यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गुरुवार को ही एक आपाराधिक मानहानि के मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद उन्हें संसद की सदस्यता से अयोग करार देने की मांग भी शुरू है। बीजेपी इस मामले में राहुल को कानून के मुताबिक अयोग्य ठहराने की मांग कर रही है और इसपर फैसला लेना स्पीकर के हाथों में है। राहुल गांधी को गुजरात की एक कोर्ट की ओर से यह सजा मोदी सरनेम के लिए आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के लिए सुनाई गई है।

बता दें कि संसद में गतिरोध की वजह ये है कि विपक्ष अडानी-हिंडनबर्ग मामले में जेपीसी से जांच कराने की मांग पर अड़ा है, जबकि सत्ताधारी बीजेपी राहुल गांधी के लंदन में दिए गए कथित देश विरोधी बयान पर माफी मांगने से कम कुछ के लिए तैयार नहीं है। राहुल ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भारतीय लोकतंत्र को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसपर से राहुल गांधी के सजायाफ्ता हो जाने से यह विवाद और गहराने की आशंका है। हालांकि, राहुल गांधी को ऊपरी अदालत में जाने के लिए फिलहाल जमानत दी गई है।

Recommended Video

      Rahul Gandhi Convicted In Defamation Case: Congress-BJP नेताओं ने क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+