'मन की बात' को 10 साल पूरे: PM मोदी बोले- ये मेरे लिए मंदिर जा करके ईश्वर के दर्शन करने जैसा, जानें 10 बातें

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के जरिए रविवार को देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बताया कि 'मन की बात' कार्यक्रम को 10 साल पूरे हो गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज का एपिसोड भावुक करने वाला है।

पीएम मोदी ने कहा, ''मन की बात' की हमारी इस यात्रा को 10 साल पूरे हो रहे हैं। 10 साल पहले 'मन की बात' 3 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन हुआ था और ये कितना पवित्र संयोग है, कि इस साल 3 अक्टूबर को जब 'मन की बात' के 10 वर्ष पूरे होंगे, तब नवरात्रि का पहला दिन होगा।''

PM Modi Mann Ki Baat

ये भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले पीएम मोदी की बड़ा तोहफा, रविवार को 11,200 करोड़ परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Mann Ki Baat highlights 10 year: PM मोदी के मन की बात की 10 अहम बातें?

🔴 1.पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मन की बात' की इस लंबी यात्रा के कई ऐसे पड़ाव हैं, जिन्हें मैं कभी भूल नहीं सकता। 'मन की बात' के करोड़ों श्रोता हमारी इस यात्रा के ऐसे साथी हैं, जिनका मुझे निरंतर सहयोग मिलता रहा। देश के कोने-कोने से उन्होंने जानकारियां उपलब्ध कराई। 'मन की बात' के श्रोता ही इस कार्यक्रम के असली सूत्रधार हैं।''

🔴 2. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मन की बात' के द्वारा हमने जिन मुद्दों को उठाया, उन्हें लेकर कई मीडिया हाउस ने मुहिम भी चलाई। मैं प्रिंट मीडिया को भी धन्यवाद देता हूं, उन्होनें इसे घर-घर तक पहुंचाया। मैं उन यूट्यूबर्स को भी धन्यवाद दूंगा जिन्होनें 'मन की बात' पर अनेक कार्यक्रम किए।''

🔴 3. पीएम मोदी ने कहा, ''मन की बात' की ये पूरी प्रक्रियामेरे लिए ऐसी है, जैसे मंदिर जा करके ईश्वर के दर्शन करना। 'मन की बात' की हर बात को, हर घटना को, हर चिट्ठी को मैं याद करता हूं, तो ऐसे लगता है जैसे मैं ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के दर्शन कर रहा हूं।''

ये भी पढे़ं- 'बेरोजगारी से बड़ा कोई मुद्दा नहीं, पीएम मोदी ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया', खड़गे ने साधा निशाना

'स्वच्छ भारत मिशन' के 10 साल पूरे होने को लेकर भी PM मोदी ने जताया आभार

🔴 4. पीएम मोदी ने कहा, ''2 अक्टूबर को 'स्वच्छ भारत मिशन' के 10 साल पूरे हो रहे हैं। यह अवसर उन लोगों के अभिनंदन का है जिन्होंने इसे भारतीय इतिहास का इतना बड़ा जन आंदोलन बना दिया। ये महात्मा गांधी जी को भी सच्ची श्रद्धांजलि है, जो जीवनपर्यंत, इस उद्देश्य के लिए समर्पित रहे।''

पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता को लेकर जारी अभियान से हमें ज्यादा-से- ज्यादा लोगों को जोड़ना है, और यह एक अभियान, किसी एक दिन का, एक साल का, नहीं होता है, यह युगों-युगों तक निरंतर करने वाला काम है।

🔴 5. पीएम मोदी ने कहा, ''अमेरिका की मेरी यात्रा के दौरान अमेरिकी सरकार ने भारत को करीब 300 प्राचीन कलाकृतियों को वापस लौटाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूरा अपनापन दिखाते हुए डेलावेयर के अपने निजी आवास में इनमें से कुछ कलाकृतियों को मुझे दिखाया। लौटाई गई कलाकृतियां टेराकोटा, पत्थर, हाथी के दांत, लकड़ी, तांबा और कांसे जैसी चीजों से बनी हुई हैं। इनमें से कई तो चार हजार साल पुरानी है।''

PM मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' के अभियान का भी किया जिक्र

🔴 6. पीएम मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' के अभियान का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, '' जब हमारे दृढ़ संकल्प के साथ सामूहिक भागीदारी का संगम होता है तो पूरे समाज के लिए अदभुत नतीजे सामने आते हैं। इसका सबसे ताजा उदाहरण है 'एक पेड़ मां के नाम'- ये अभियान अदभुत अभियान रहा, जन-भागीदारी का ऐसा उदाहरण वाकई बहुत प्रेरित करने वाला है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर शुरू किए गए इस अभियान में देश के कोने-कोने में लोगों ने कमाल कर दिखाया है।''

PM मोदी ने ने 'Create in India' की शुरुआत की

🔴 7. पीएम मोदी ने एक चैलेंज के बारे में भी जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा, 'आपकी प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 'Create in India' थीम के तहत 25 चैलेंज शुरू किए हैं। ये चैलेंज आपको जरूर दिलचस्प लगेंगे।'

पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ चैलेंज तो संगीत, शिक्षा और यहां तक की एंटी पायरेसी पर आधारित है। इस आयोजन में कई तरह के संगठन भी शामिल हैं, जो इसे सपोर्ट कर रहे हैं। इनमें शामिल होने के आप wavesindia.org पर लॉगिन कर सकते हैं। देश-विदेश के क्रिएटर्स से मेरा आग्रह है कि वे इसमें जरूर हिस्सा लें और अपनी क्रिएटिविटी दिखाएं।''

PM मोदी ने 'मेड इन इंडिया' को लेकर की ये गुजारिश

🔴 8. पीएम मोदी ने कहा, ''इस महीने एक और महत्वपूर्ण? अभियान के 10 साल पूरे हुए हैं। इस अभियान की सफलता में देश के बड़े उद्योगों से लेकर छोटे दुकानदारों तक का योगदान शामिल है। मैं बात कर रहा हूं 'मेक इन इंडिया' की...आज मुझे ये देखकर बहुत खुशी मिलती है कि गरीब, मध्यम वर्ग और MSMEs को इस अभियान से बहुत फायदा मिल रहा है।''

🔴 9. पीएम मोदी ने कहा, ''त्योहारों के इस मौसम में आप फिर से अपना पुराना संकल्प भी जरूर दोहराइए... कुछ भी खरीदेंगे, वो 'मेड इन इंडिया' ही होना चाहिए, कुछ भी गिफ्ट देंगे, वो भी, 'मेड इन इंडिया' ही होना चाहिए।''

🔴 10. पीएम मोदी ने भी कहा कि हमारी 'संथाली' भाषा को एक अभियान की मदद से नई पहचान देने का काम शुरू किया गया है।संथाली, हमारे देश के कई राज्यों में रह रहे संथाल जनजातीय समुदाय के लोग बोलते हैं। भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल और भूटान में भी संथाली बोलने वाले आदिवासी समुदाय मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- 'यहां BJP की सरकार बननी तय', जम्मू की चुनावी रैली में पीएम मोदी का दावा, कहा- तीन परिवार से लोग त्रस्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+