'यहां BJP की सरकार बननी तय', जम्मू की चुनावी रैली में पीएम मोदी का दावा, कहा- तीन परिवार से लोग त्रस्त

PM Modi Jammu Rally: जम्मू-कश्मीर में तीसरे चरण का मतदान होने जा रहा है। 1 अक्टूबर को तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग होगी। इससे पहले शनिवार (28 सितंबर) को पीएम मोदी ने जम्मू में एक विशाल रैली को संबोधित किया। जहां पीएम मोदी ने दावे के साथ कहा कि यहां बीजेपी की सरकार बनना तय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे बीते हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जाने का अवसर मिला है। जहां भी गया वहां भाजपा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है। जम्मू-कश्मीर के लोग PDP, NC और कांग्रेस इन तीन परिवार से त्रस्त हैं।"

Modi Jammu Rally

'जम्मू-कश्मीर के लोग भाजपा सरकार चाहते हैं'

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि लोग फिर वही निजान नहीं चाहते जिसमें भ्रष्टाचार हो। यहां की जनता आतंकवाद, अलगाववाद, खून-खराबा नहीं चाहती। यहां के लोग अमन, शांति चाहते हैं। यहां के लोग अपने बच्चों का बेहतर भविष्य चाहते हैं और इसलिए जम्मू-कश्मीर के लोग भाजपा सरकार चाहते हैं।

मौके को छोड़ना नहीं है, चूकना नहीं है-PM मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मैं विशेष रूप से जम्मू क्षेत्र के लोगों से आज कहना चाहूंगा कि जम्मू क्षेत्र के लोगों के लिए इतिहास में ऐसा मौका पहले कभी नहीं आया है जो इस चुनाव में आया है। आज पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है। ये तो मंदिरों की नगरी है, इस मौके को छोड़ना नहीं है, चूकना नहीं है। भाजपा की जो सरकार यहां बनेगी वो आपकी हर पीड़ा को दूर करेगी। जम्मू के साथ दशकों से जो भी भेदभाव हुआ है उसको भाजपा सरकार ही दूर करेगी।"

तीन परिवार से लोग त्रस्त-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने विरोधी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि, "बीते दशकों में यहां सिर्फ कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP के नेता और उनके परिवार फले-फूले। आपके हिस्से सिर्फ तबाही आई। यह हमारी पीढ़ियां जो बर्बाद हुई हैं इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। आजादी के बाद से ही कांग्रेस की गलत नीतियों ने आपको तबाही दी है।आप वह दौर याद कीजिए जब सीमा पार से गोलियां चलती थी। वहां से गोलियां चलती थी और कांग्रेस वाले सफेद झंडा दिखाते थे लेकिन जब भाजपा ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उधर वालों के होश ठीक हो गए।"

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के खिलाफ 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करने और इसके लिए सबूत मांगने के लिए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, "याद कीजिए वह समय जब उस तरफ से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस सफेद झंडे लहराती थी। जब भाजपा सरकार ने गोलियों का जवाब गोले से दिया, तो उस तरफ के लोगों को होश आ गया।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "आज 28 सितंबर है। वर्ष 2016 में 28 सितंबर की रात को सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। भारत ने दुनिया को बताया था, 'यह नया भारत है, यह घर में घुसकर मारता है। आतंक के आकाओं को पता है अगर कुछ भी हिंसा की तो मोदी पाताल में भी उनकी खोज निकलेगी।"

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी पार्टी ने "हमारी सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे।" "आपको कांग्रेस के व्यवहार को कभी नहीं भूलना चाहिए, यह वही पार्टी है जिसने हमारी सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। कांग्रेस ही वह पार्टी है जो आज भी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान की भाषा बोलती है।"

कांग्रेस को जमकर घेरा

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज की जो कांग्रेस है वो पूरी तरह से 'शहरी नक्सलियों' के कब्जे में है। जब विदेशों से घुसपैठिए यहां आते हैं तो न जाने क्या कारण है कि कांग्रेस को अच्छा लगता है। उनमें इनको अपना वोट बैंक दिखता है। लेकिन अपने ही लोगों की पीड़ा पर वे उनका भद्दे तरीके से मजाक उड़ाते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+