पीएम मोदी ने 3.45 मिनट का वीडियो ट्वीट कर शुरू किया कैंपेन 'मैं भी चौकीदार'
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में दोबारा जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी पूरी ताकत झोंक रही है। एक बार फिर बीजेपी का चुनावी कैंपेन पीएम मोदी के इर्द-गिर्द ही रहेगा। वहीं, आज पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट कर 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन की शुरुआत की है। 3.45 मिनट के इस वीडियो केंद्र सरकार के कामकाज का जिक्र किया गया है।

पीएम मोदी इस अभियान के तहत 31 मार्च को देशभर के लोगों से बातचीत करेंगे। शनिवार को पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'आपका चौकीदार बिना डिगे खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है। लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। हर वो शख्स जो भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराई से लड़ रहा है वो चौकीदार है। जो भी देश के विकास के लिए काम कर रहा है वो चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है #MainBhichowkidar हूं।'
Your Chowkidar is standing firm & serving the nation.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 16, 2019
But, I am not alone.
Everyone who is fighting corruption, dirt, social evils is a Chowkidar.
Everyone working hard for the progress of India is a Chowkidar.
Today, every Indian is saying-#MainBhiChowkidar
3.45 मिनट के इस वीडियो के आखिर में 'मैं भी चौकीदार' मुहिम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 31 मार्च को शाम 6 बजे जुड़ने की अपील भी की गई है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के तहत सात चरणों में मतदान होंगे। 11 अप्रैल को पहले चरण और 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग होनी है। जबकि 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित होंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी शनिवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर सकती है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग में उम्मीदवारों को लेकर फैसले के बाद 100 नामों की घोषणा आज हो सकती है। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने अभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। हालांकि पीएम मोदी का वाराणसी की सीट से चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications