पीएम मोदी के तंज के बाद अब किरण रिजिजू ने अधीर रंजन के लिए शेयर किया योग वाला वाडियो

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने 'फिट इंडिया मूवमेंट' को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर चुटकी ली है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि मेरा ये योग सेशन का वीडियो कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को समर्पित है। ताकि वह फिट इंडिया मूवमेंट का प्रचार कर सकें। दरअसल गुरुवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था। इसी दौरान उन्होंने अधीर रंजन पर तंज कसा था।

Recommended Video

    Adhir Ranjan का PM Modi पर हमला, कहा- emotionally रूप से Kashmir India के साथ नहीं। वनइंडिया हिंदी
    kiren rijiju, pm modi, prime minister narendra modi, narendra modi, congress leader, congress, bjp, adhir ranjan chowdhury, video, किरण रिजिजू, पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नरेंद्र मोदी, भाजपा, कांग्रेस नेता, कांग्रेर, भाजपा, अधीर रंजन चौधरी, वीडियो

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, 'जब भी मैं अधीर रंजन चौधरी जी को सुनता और देखता हूं, तब मैं किरण रिजिजू को बधाई देता हूं। अधीर जी फिट इंडिया मूवमेंट को अच्छे से प्रमोट कर रहे हैं, जिसे किरण रिजिजू ने लॉन्च किया था। वह (अधीर रंजन चौधरी) अपने भाषण देते समय जिमिंग भी करते हैं।'

    रिजिजू ने एक अन्य ट्वीट में भाषण का वीडियो शेयर करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी मेरे कैंपेन को प्रोमोट कर रहे हैं, इससे मुझे बहुत खुशी और संतुष्टी हुई है। उन्होंने अधीर रंजन को अपने ट्वीट में धन्यवाद भी कहा है।

    लोकसभा में बार-बार अधीर रंजन जब प्रधानमंत्री को टोक रहे थे। तब प्रधानंमत्री ने एक कहानी भी सुनाई, उन्होंने कहा, एक बार कुछ लोग रेल में सफर कर रहे थे। एक संत बोला कि देखो पटरी से कैसी आवाज आ रही है, निर्जीव पटरी भी कह रही है प्रभु करदे बेड़ा पार। तभी दूसरा संत कहता है कि नहीं मुझे तो सुनाई दे रहा है प्रभु तेरी लीला अपार। पास बैठे मौलवी ने कहा कि मुझे तो अल्लाह तेरी रहमत सुनाई दे रहा है। साथ बैठा पहलवान कहता है कि मुझे खा रबड़ी, कर कसरत सुनवाई दे रहा है।

    इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा था कि जैसी मन की रचना होती है वैसा ही सुनाई देता है। प्रधानमंत्री ने अधीर रंजन चौधरी के बार-बार टोके जाने पर कहा था, अधीर जी आप समय तय कीजिए। बोल लीजिए। मैं तब तक बैठ जाता हूं। क्योंकि आपके बोलने पर पीछे ये लोग हंस रहे हैं, अगर आपकी प्रतिष्ठा को झटका लगे तो मुझे ठीक नहीं लगेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+