यूपी में माया-मुलायम के बीच 5-5 साल की जुगलबंदी खत्म होगी: मोदी

इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के दो दिनों के राष्ट्रीय कार्यकारणी के आखिरी दिन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में देश का बोलबाला आप की वजह से हो रहा है।

PM Modi kickstarts UP election campaign 2017 at Allahabad rally

प्रधानमंत्री के भाषण के मुख्य अंश

  • यूपी में भारत सरकार का एक लाख करोड़ रुपए आता है। अगर सरकार की पाई-पाई का सही प्रयोग हो ताकि युवाओं का भविष्य बदला जा सकेे।
  • रसोई गैस का 15 हजार करोड़ रुपए की चोरी हो रही थी। लेकिन हम गरीब जनता का पैसा लुटने नहीं देंगे।
  • कभी हम सुनते हैं हवाई जहाज, जलपोत के अंदर, तोपों के अंदर रुपए खाये जाते हैं। लेकिन जब मैं दिल्ली आया तो मुझे पता चला कि रसोई गैस में भी रुपए खाया जा रहा था।
  • जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तो मैं सरदार पटेल की मूर्ती बना रहा था उसके लिए यूपी ने सबसे ज्यादा लोहा दिया था।
  • राजनीति ने भाई-भतीजेवाद ने कुछ लोगों को तो ताकत दी लेकिन हमारे यूपी को बर्बाद कर दिया।
  • आजादी के बाद सबसे ज्यादा कोयला उत्पादन करने का काम इस सरकार ने किया है।
  • आजादी के बाद पहली बार सबसे ज्यादा बिजली पैदा करने का काम इस सरकार के आने के बाद हुआ है।
  • आजादी के बाद पहली बार एक दिन में रेल की पटरी सबसे अधिक डालने का काम हमारी सरकार ने किया है।
  • ग्रामीण सड़क से लेकर नेशनल हाइवे में सबसे ज्यादा सड़क बनने का काम हमारी सरकार में हो रहा है।
  • हमारी सरकार ने एक रुपए में गरीब को जीवन बीमा दिया है, जिसके जरिए गरीबों को दो लाख रुपए का बीमा देने का काम हमारी सरकार ने किया है।
  • आजादी के बाद पहली बार सबसे सस्ती प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हमने शुरु की जो किसानो को सुरक्षा दे रही है।
  • जब मैं यूपी के किसानों से बात करता हूं तो मुझे बहुत पीड़ा होती है।
  • हमने विकास की यात्रा को तेज गति से चलाया है।
  • अब यूपी में सिर्फ 177 गांव बचे हैं, हर रोज 2-5 गांवों में बिजली पहुंचाने का काम चल रहा है।
  • यूपी के 1529 में से 1352 गांवो में खंभा पहुंच गया बिजली आ गयी, अंधेरा चला गया।
  • यूपी का ये अंधेरा मुझे सोने नहीं देता था, मैंने बीड़ा उठाया एक हजार दिन के भीतर हिंदुस्तान के 18 हजार गांव जहां बिजली का तार नहीं पहुंचा वहां बिजली पहुंचा कर ही दम लुंगा।
  • हमारे यूपी में आजादी के इतनेे सालों बाद भी 1529 गांवों में भी बिजली का खंभा भी नहीं पहुंचा था।
  • दिल्ली में दो साल की सरकार हो गयी, लेकिन कोई भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है।
  • जब यूपी में राजनाथ और कल्याण काम कर रहे थे यूपी विकास के रास्ते पर चल रहा था।
  • जहां-जहां भी भाजपा को सरकार चलाने का मौका मिला है, उन राज्यों में विकास की नयी यात्रा शुरु हुई है। महाराष्ट्र, देखिये, गुजरात देखिये, हरियाणा देखिये, झारखंड. मध्य प्रदेश देखिये।
  • जो काम 50 साल में नहीं हुआ होगा मैं 5 साल में करने की कोशिश करुंगा।
  • हमें यूपी को गुंडागर्दी, भाई-भतीजेवाद से बचाना है, हमें सिर्फ विकासवाद को आगे लेकर चलना है।
  • अगर युपी एक बार आगे बढ़ गया तो दुनिया में हिंदुस्तान को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। ये है यूपी की ताकत।
  • दोनों के बीच अबकी बारी तुम्हारी बारी चल रही है। जबतक यह लूटने की ठेकेदारी नहीं बंद होगी प्रदेश का विकास नहीं होगा।
  • अब मायावती मुलायम सिंह पर गंभीर आरोप लगाती है। ऐसे में अगर उनकी सरकार बनी तो वह कोई कार्यवाही नहीं करेंगी। ।
  • अगर हमने निजी स्वार्थ के लिए कोई भी काम किया हो तो आप हमें लात मार के बाहर कर देना।
  • जब मायावती की सरकार थी तो मुलायम सिंह की सरकार उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाती थी। लेकिन पांच साल हो गये हैं लेकिन कुछ नहीं किया। मायावती-मुलायम के बीच जुगलबंंदी चल रही है।
  • ईश्वर ने हिंदुस्तान के सभी राज्यों को बराबर स्रोत दिये हैं, जिन राज्यो में सरकारें अच्छी हैं वहां विकास हो रहा है। जो भी संसाधन होते हैं वो राज्य को आगे बढ़ाने में मदद करते है।
  • इंटरव्यू में पास होने के लिए बेटे मां के गहनें बेचने पर मजबूर होते थे। ये इंटरव्यू हमने खत्म कर दिया है।
  • पहले युवा इंटरव्यू में पास होने के लिए दलाल, रिश्तेदार और परिचितों की तलाश करता था।
  • हमने फैसला लिया है कि वर्ग तीन व चार में सरकारी नौकरी के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है।
  • युवाओं का ऐसा दबाव आने वाला है जिसे जो नहीं मानते हैं उन्हें भी मानना पड़ेगा।
  • मैं नौजवानों को भरोसा दिलाता हूं कि अगर आपमें योग्यता है तो भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार की वजह आपका हक कभी नहीं मारा जाएगा।
  • हर समस्या का समाधान है विकास, अगर विकास नहीं होगा तो नौजवानों को रोजगार कहांं से मिलेगा।
  • मैं आपके पास मंत्र लेकर आया हूं, हम नहीं चाहते हैं कि हमारे मां-बाप को जिस कठिनाई का सामना करना पड़ा वो इस युवा पीढ़ि या आने वाली पीढ़ियों को करनी पड़ी।
  • बदलाव लाने के लिए विकास के रास्ते पर जाना होगा, विकास के अलावा कोई चारा नहीं है।
  • पहले इलाहाबाद को ऑक्सफोर्ड ऑफ ईस्ट कहा जाता था।
  • यूपी के लोग भाई-भतीजावाद, जातिवाद, सांप्रदायवाद से जूझ रहे हैं।
  • विकास का यज्ञ तब सफल होता है जब जाति, संप्रदाय, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, अनैतिकता, बेमानी की आहूति दी जाती है
  • विकास के यज्ञ में अहंकार की आहुति देनी है।
  • गंगा सिर्फ जल नहीं बल्कि विचार संघ है।
  • जब जब हिंदुस्तान मुसीबत से गुजरा है, जब हिंदुस्तान में तकलीफ आयी है यूपी सबसे पहले आगे आया है देश को बचाने में।
  • तीस साल के बाद हिंदुस्तान को पूर्ण बहुमत वाली सरकार मिली है, उसका पूरा श्रेय मेरे यूपी के भाइयो बहनों को जाता है।
  • मोबाइल फोन की लाइट ऑन करके असम की जनता का अभिवादन कीजिए, जो सोये हैं वो भी जाग जायेंगे
  • असम में पहली बार भाजपा की सरकार बनी, जिन राज्यों में चुनाव हुआ वहां भाजपा कोई ताकत नहीं थी।
  • हाल ही में हुए चुनाव में देश के हर कोने में लोगों ने भाजपा का समर्थन किया है।
  • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश का, ये है दिल्ली में उत्तर प्रदेश का दबदबा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+