2022 तक हर किसी को घर मुहैया कराने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं- पीएम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तमाम लाभार्थियों से सीधे बातचीत की, इस दौरान उन्होंने कहा कि 2022 तक देश के हर नागरिके के पास अपना मकान होगा। उन्होंने क हा कि बहुत सी सरकारी योजनाओं का लाभी सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा है, इन तमाम लाभार्थियों से सीधे बात करना काफी शानदार रहा है। इससे तमाम सरकारी योजनाओं के अलग-अलग पहलुओं के बारे में लोगों को जानकारी मिलती है और हमे इस बात का भी पता चलता है कि कहां सुधार किया जाना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं प्रधानमंत्री आवाज योजना के लाभार्थियों से सीधे बात करके काफी खुश हूं। पीएम ने कहा कि एनडीए सरकार हाउसिंग सेक्टर पर काफी ध्यान दे रही है। हम लगातार इस लक्ष्य पर काम कर रहे हैं कि जब 2022 में देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएं तो हर देशवासी के पास अपना घर हो। यूपीए सरकार के दौरान लाभार्थियों का चनय बीपीएल कार्ड के आधार पर होता था, लेकिन हमने सामाजिक-आर्थिक-जातीय जनगणना के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया है, ताकि कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं बचे जिसे इसका लाभ नहीं मिले।
पीएम ने कहा कि हम हासिंग सेक्टर में बिचौलियों को खत्म करने पर लगातार काम कर रहे हैं ताकि किसी को किसी भी तरह की समस्या नहीं हो। हाउसिंग सेक्टर नवीनतम तकनीक मुहैया कराता है जिससे शहरी और गांवों के लोगों को किफायती दर पर घर मिलने में आसानी होती है। हमारा पूरा ध्यान महिलाओं, दिव्यांगों, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग तक सस्ते घरों को पहुंचाना है। पीएम ने कहा कि हर इंसान का सपना होता है कि उसका अपना घर हो, जब उसका अपना घर होता है तो वह काफी खुश होता है। प्रधानमंत्री आवाज योजना सिर्फ ईंट-पत्थर से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह लोगों के बेहतर जीवन के सपने को साकार करने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications