PM मोदी ने किया वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन, 34 देश और 16 संगठन हो रहे शामिल
Vibrant Gujarat Global Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (VGS) का उद्घाटन किया। यहां आज से 2 दिनों तक यानी 12 जनवरी तक सम्मलेन के 10वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस बार सम्मलेन का विषय 'गेटवे टू द फ्यूचर' है।
इस सम्मेलन में कुल 34 देश और 16 संगठन शामिल हो रहे हैं। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के उद्घाटन समारोह के दौरान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला, मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो न्यूसी, तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद थे।

गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस समिट में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद की भागीदारी हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। वाइब्रेंट गुजरात समिट में मुख्य अतिथि के रूप में उनकी मौजूदगी एक बड़ी उपलब्धि है। भारत और यूएई के बीच लगातार मजबूत होते संबंधों का ये प्रतीक है। "
अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि यूएई की कंपनियों द्वारा भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे में अरबों डॉलर के नए निवेश के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
यह भी देखें: पाकिस्तान में हाफिज सईद को मिली है 78 साल की सजा, ISI ने क्यों छिपाकर रखी थी ये बात? यूनाइटेड नेशंस का खुलासा
पीएम मोदी ने आगे कहा, "हम सभी वैश्विक परिस्थितियों से अवगत हैं। इसलिए, ऐसे समय में, अगर भारतीय अर्थव्यवस्था इस तरह का प्रतिरोध प्रदर्शित कर रही है, अगर भारत में विकास इतनी गति दिखा रहा है, तो इसके पीछे एक बड़ा कारण पिछले कुछ समय में संरचनात्मक सुधारों पर हमारा ध्यान है। इन सुधारों ने 10 साल में भारत की अर्थव्यवस्था की क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाया है।"
यह भी देखें: Bangladesh Elections: दुनियाभर में क्यों हो रही है बांग्लादेश के विपक्ष विहीन चुनाव की चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications