Guwahati Airport: PM मोदी ने नॉर्थईस्ट के सबसे बड़े टर्मिनल का किया उद्घाटन, कितना अहम है गुवाहटी एयरपोर्ट
PM Modi Inaugurates Guwahati Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 20 दिंसबर को असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Lokapriya Gopinath Bardoloi Airport) के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया।
यह टर्मिनल न केवल असम बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इसे नॉर्थईस्ट का सबसे बड़ा और आधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनल बताया जा रहा है, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार देगा। जानिए नॉर्थईस्ट के लिए इतना अहम क्यों है गुवाहाटी एयरपोर्ट,यात्रियों कैसे मिलगी राहत...

नॉर्थईस्ट का सबसे बड़ा टर्मिनल
गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल-2 भवन सालाना करीब 1.31 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। इस टर्मिनल के निर्माण पर लगभग 4,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 5,000 करोड़ रुपये है, जिसमें से 1,000 करोड़ रुपये विशेष रूप से मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) सुविधाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।
उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नए टर्मिनल का निरीक्षण भी किया और इसकी आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। इस टर्मिनल के शुरू होने के बाद गुवाहाटी एयरपोर्ट न केवल असम बल्कि पूरे नॉर्थईस्ट के लिए एक प्रमुख एविएशन हब के रूप में उभरेगा।
क्यों अहम है गुवाहाटी एयरपोर्ट?
गुवाहाटी एयरपोर्ट पहले से ही नॉर्थईस्ट का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा रहा है। नए टर्मिनल के शुरू होने से यह एयरपोर्ट अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के और करीब पहुंच गया है। बढ़ी हुई क्षमता, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर कनेक्टिविटी इसे पूर्वोत्तर भारत के विकास का एक मजबूत केंद्र बनाती हैं।
नए टर्मिनल की डिजाइन असम की समृद्ध जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है। यह टर्मिनल करीब 1.40 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी आर्किटेक्चर में स्थानीय कला, प्राकृतिक तत्वों और पारंपरिक पहचान को शामिल किया गया है, जिससे यात्रियों को असम की संस्कृति की झलक मिल सके।
इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर नए टर्मिनल की झलक साझा करते हुए इसे "असम के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़ा बूस्ट" बताया था। उन्होंने कहा था कि एयरपोर्ट की बढ़ी हुई क्षमता से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि ईज़ ऑफ लिविंग, व्यापार और पर्यटन को भी मजबूती मिलेगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि गुवाहाटी एयरपोर्ट का विस्तार पूर्वोत्तर राज्यों-अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा-के लिए भी हवाई संपर्क को बेहतर बनाएगा। इससे निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
PM Modi का आगे का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार, 21 दिसंबर, को अपने अगले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह शहीद स्मारक स्थल पर जाकर असम आंदोलन के दौरान शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे डिब्रूगढ़ के नामरूप में असम वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल कंपनी लिमिटेड की अमोनिया-यूरिया उर्वरक परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटित यह नया टर्मिनल न केवल एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, बल्कि नॉर्थईस्ट को देश के विकास की मुख्यधारा से और मजबूती से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications