पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोलकाता में चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का किया उद्घाटन

नई दिल्‍ली, 7 जनवरी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को कोलकाता में चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया।

pm
चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के उद्घाटन समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुईं।

Recommended Video

    Kolkata: PM Modi ने Chittaranjan National Cancer Institute का किया उद्घाटन | वनइंडिया हिंदी

    बता दें जिस कैंसर अस्‍पताल का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया वो 460 बेड की कैंसर यूनिट है। जिसमें कैंसर का इलाज, स्टेज का निर्धारण, उपचार और देखभाल के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। ये नया अस्‍पताल न्यूक्लियर मेडिसिन (पीईटी), 3.0 टेस्ला एमआरआई, 128 स्लाइस सीटी स्कैनर, रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी यूनिट, एंडोस्कोपी सूट, आधुनिक ब्रेकीथेरेपी यूनिट आदि जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। ये कैंपस एक एडवांस कैंसर अनुसांधान की तरह भी कार्य करेगा। इस अस्‍पाल के खुलने से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों के कैंसर रोगियों को राहत होगी उन्‍हें अब दूर इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा।

    इस अवसर पर पीएम मोदी ने रिकॉर्ड वैक्सीनेशन को एक उपलब्धि बताया। पीएम ने कहा केवल पांच दिनों में ही 15 से 18 आयु के बीच के बच्‍चों को रिकॉर्ड डेढ़ लाख वैक्सीन की डोज दी गई है। वर्ष 2022 की 3 तारीख से बच्‍चों का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था।

    वहीं भारत में 150 करोड़ लोगों को वैक्‍सीन लग चुकी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत की वयस्क जनसंख्या में से 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है। सिर्फ 5 दिन के भीतर ही डेढ़ करोड़ से ज्यादा बच्चों को भी वैक्सीन की डोज लग चुकी है ये देश की हर सरकार की उपलब्धि है।

    वहीं पीएम मोदी ने कहा सरकार ने घुटने के प्रत्यारोपण की लागत भी कम कर दी है, और इससे हमारे वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से लाभ हुआ है। इससे नागरिकों को मदद करते हुए 1,500 करोड़ रुपये की वार्षिक कटौती में मदद मिली है। पीएम राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम ने 12 लाख गरीबों को मुफ्त डायलिसिस से मदद की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+