दस तस्वीरों में देखिए वियतनाम में पीएम मोदी के 10 अंदाज
हनोई। तीन देशों के दौरे पर गए पीएम मोदी ने अपनी शुरुआत वियतनाम से की। शनिवार सुबह जब पीएम मोदी वियतनाम पहुंचे, तो वहां पर उनका जोर-शोर से स्वागत हुआ। यहां पर पीएम मोदी ने अपने समकक्ष न्गुयेन शुआन फुक के साथ बातचीत की और 12 समझौते किए।
प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम में फुक से कहा, 'हमारी बातचीत सार्थक रही। द्विपक्षीय वार्ता और सहयोग का हमारा कदम जारी रहेगा।' पीएम मोदी रविवार को चीन के हांगझोऊ में होने वाले जी-20 सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पांच सितंबर को वह यहां अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी मिलेंगे।

बच्ची ने दिया फूंलों का गुलदस्ता
हनोई स्थित प्रेसिडेंट पैलेस में प्रधामंत्री का स्वागत हुआ, जहां पर उन्हें एक छोटी बच्ची ने फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

मछलियों को खिलाया खाना
प्रेसिडेंट पैलेस के परिसर में स्थित तालाब में पीएम मोदी और वियतनाम के पीएम फुक ने मछलियों को खाना भी खिलाया।

मछलियों को दाना खिलाते वक्त खुश दिखे
मछलियों को दाना खिलाते वक्त दोनों देशों के पीएम के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिली।

महान लोगों को दी श्रद्धांजलि
वहां पर पीएम मोदी ने हो ची मिन्ह म्यूजियम में 20वीं सदी के महान लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

लकड़ी के घर में मोदी
पीएम मोदी वियतनाम के प्रेसिडेंट हो ची मिन्ह के लकड़ी से बने घर में भी गए।

भव्य स्वागत
मोदी का स्वागत कितना भव्य था यह इस तस्वीर को देख कर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं।

स्वागत में नहीं छोड़ी कोई कसर
स्वागत को शानदार बनाने के लिए वियतनाम सरकार की तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी गई।

बातचीत से पहले की मुलाकात
बातचीत शुरू करने से पहले पीएम मोदी और वियतनाम के पीएम फुक ने एक मुलाकात की।

समझौतों पर किए हस्ताक्षर
हनोई में भारत और वियतनाम के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

अच्छे स्वास्थ्य की कामना की
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन को दोनों देशों की दोस्ती हमेशा कायम रहने और लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ की।












Click it and Unblock the Notifications