'मेरी दोनों बहनों ने हिंदू परिवार में शादी की', Aamir Khan ने तीसरी शादी पर दिया बड़ा बयान, अब मचेगा बवाल?
Aamir Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने 61 साल की उम्र में अपने से 14 साल छोटी महिला से तीसरी शादी कर ली है। इस शादी के बाद से आमिर खान की पर्सनल लाइफ में बवाल मचा हुआ है। इन दिनों एक्टर अपनी तीसरी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ धार्मिक संगठनों ने एक्टर की शादी पर सवाल उठाए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन पर 'लव जिहाद' जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी
आपको बता दें कि आमिर खान ने गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ गत 5 जुलाई 2026 को शादी की है। ये शादी आमिर खान के पाली हिल्स के घर पर बहुत ही सिंपल तरीके से आयोजित की गई थी। शादी के बाद सोशल मीडिया पर आमिर खान को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। अब पहली बार आमिर खान ने इन विवादों पर खुलकर अपनी बात रखी है और साफ शब्दों में कहा है कि उनकी निजी जिंदगी को गलत नजरिए से देखा जा रहा है।

तीसरी शादी को लेकर क्या बोले आमिर खान?
डेक्कन क्रॉनिकल से बातचीत में आमिर खान ने कहा कि उनकी शादी दो एडल्ट लोगों का निजी फैसला है और इसे किसी धार्मिक विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना पूरी जानकारी के किसी भी तरह के आरोप लगाने से बचना चाहिए। आमिर खान ने कहा- मेरी जिंदगी और परिवार हमेशा से विविधता और आपसी सम्मान की मिसाल रहे हैं। अलग-अलग धर्मों के लोग मेरे परिवार का हिस्सा हैं और सभी एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करते हैं।
'मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवार में हुई'
आमिर खान ने लोगों को करारा जवाब देते हुए कहा कि उनकी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवारों में हुई है। ऐसे में उन पर 'लव जिहाद' जैसे आरोप लगाना पूरी तरह से बेबुनियाद है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि रिश्तों की बुनियाद धर्म नहीं बल्कि आपसी समझ, विश्वास और सम्मान होना चाहिए। किसी की निजी जिंदगी को धार्मिक चश्मे से देखने की बजाय उसे व्यक्तिगत निर्णय के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए।
गौरी स्प्रैट के धर्म को लेकर आमिर खान ने दी सफाई
-आमिर खान ने बताया कि उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की गलत अफवाह फैलाई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों को किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सही जानकारी हासिल करनी चाहिए। उनका कहना था कि अफवाहों के आधार पर किसी व्यक्ति या परिवार को निशाना बनाना उचित नहीं है।
-आमिर खान ने साफ कहा कि उनकी दोनों एक्स-वाइफ (रीना दत्ता और किरण राव) हिंदू थीं लेकिन उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट ईसाई हैं। आमिर खान ने बताया कि गौरी स्प्रैट एंग्लो-इंडियन मूल की हैं। वह मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं। वह हेयरड्रेसिंग और सैलून बिजनेस से जुड़ी हुई हैं। एक्टर ने कहा- गौरी स्प्रैट के पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश मूल की थीं। उनके दादा ब्रिटिश थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था।
शादी के बाद क्यों शुरू हुआ विवाद?
-गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान की शादी की खबर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर इस रिश्ते को लेकर कई तरह की बहस शुरू हो गई थी। कुछ धार्मिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए और एक्टर पर 'लव जिहाद' जैसे आरोप लगाए। करणी सेना, बजरंग दल से लेकर कई धर्मगुरु, आमिर खान की तीसरी शादी का जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना ईफराहिम हुसैन (Ifrahim Hussain) ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर फतवा जारी कर दिया है।
-इसी विवाद के बीच आमिर खान ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि उनकी शादी पूरी तरह व्यक्तिगत फैसला है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी मामले को धर्म के नजरिए से देखने के बजाय इंसानियत और आपसी सम्मान को प्राथमिकता दें।















Click it and Unblock the Notifications