Gold Rate Today: सोने की किमतों में फिर आया उछाल, मामूली गिरावट के अगले दिन बढ़ गए 7000 से ज्यादा दाम

Gold Rate Today 15 July: सोने की कीमतों में 15 जुलाई 2026 को एक बार फिर से तेजी दर्ज की गई है। आज भारत में 24 कैरेट सोना 14,372 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,175 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,782 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई है।

कल के मुकाबले आज 24 कैरेट सोने में 77 रुपये, 22 कैरेट में 70 रुपये और 18 कैरेट में 57 रुपये प्रति ग्राम का उछाल आया है। शहरों के हिसाब से देखें तो दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, मेरठ और लुधियाना में 24 कैरेट सोने का भाव 14,372 रुपये प्रति ग्राम है। पटना और अहमदाबाद में यह 14,362 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया, जबकि मुंबई, पुणे और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 14,357 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। 22 कैरेट और 18 कैरेट के दामों में भी इसी रेशियो में अंतर देखने को मिला।

Gold Rate Today

आज कितना है सोने का रेट?

सोने की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। कैरेट के अनुसार सोने के भाव में कितना अंतर आया है ये आप नीचे दिए गए टेबल में चेक कर सकते हैं।

ग्राम 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
1 ग्राम ₹14,372 (+₹77) ₹13,175 (+₹70) ₹10,782 (+₹57)
8 ग्राम ₹1,14,976 (+₹616) ₹1,05,400 (+₹560) ₹86,256 (+₹456)
10 ग्राम ₹1,43,720 (+₹770) ₹1,31,750 (+₹700) ₹1,07,820 (+₹570)
100 ग्राम ₹14,37,200 (+₹7,700) ₹13,17,500 (+₹7,000) ₹10,78,200 (+₹5,700)

जुलाई में अब तक सोने की किमतों में आया कितना बदलाव?

पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 6 जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 14,677 रुपये प्रति ग्राम था, जो 8 जुलाई तक गिरकर 14,328 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया। इसके बाद 9 और 10 जुलाई को कीमतों में तेजी दर्ज हुई, लेकिन 11 से 14 जुलाई के बीच फिर गिरावट देखने को मिली। 15 जुलाई को सोने के दामों में एक बार फिर उछाल आया और 24 कैरेट सोना 77 रुपये बढ़कर 14,372 रुपये प्रति ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 70 रुपये बढ़कर 13,175 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया।

अगर जुलाई 2026 के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो महीने की शुरुआत 1 जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 14,093 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट का 12,920 रुपये प्रति ग्राम था। 15 जुलाई तक 24 कैरेट सोना बढ़कर 14,372 रुपये और 22 कैरेट 13,175 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। इस दौरान 24 कैरेट सोने में 1.98% और 22 कैरेट में 1.97% की बढ़त दर्ज की गई। जुलाई में अब तक सबसे अधिक भाव 3 जुलाई को रहा, जब 24 कैरेट सोना 14,715 रुपये और 22 कैरेट 13,490 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं महीने का सबसे कम भाव 1 जुलाई को दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+