PM Modi in Singur: बंगाल को 3 नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, ₹830 करोड़ की योजनाओं का पीएम ने किया शिलान्यास
PM Modi in Singur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे का आज, 18 जनवरी 2026 को दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण दिन है। आज दोपहर करीब 3 बजे पीएम मोदी हुगली जिले के ऐतिहासिक सिंगूर पहुंचे। यह दौरा न केवल राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अहम है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दृष्टिकोण से भी इसे 'मास्टरस्ट्रोक' माना जा रहा है।
सिंगूर, जो कभी जमीन विवाद और औद्योगिक संघर्ष का केंद्र रहा था, आज एक बार फिर बंगाल की राजनीति की धुरी बन गया है। प्रधानमंत्री यहां से विकास परियोजनाओं की झड़ी लगाने के साथ-साथ एक विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा के 'परिवर्तन संकल्प' को धार दिया। मालदा के सफल दौरे के बाद, सिंगूर की यह यात्रा बंगाल के औद्योगिक और आर्थिक भविष्य के लिए एक नई दिशा तय करने वाली साबित होगी।

विकास का महाकुंभ, 830 करोड़ की परियोजनाओं का आगाज
प्रधानमंत्री मोदी आज सिंगूर की धरती से 830 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं का मुख्य केंद्र बंगाल के ट्रांसपोर्टेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाना है।
ये भी पढ़ें: PM Modi Malda Speech: पीएम ने दोहराया टीएमसी राज उखाड़ने का संकल्प, BMC और केरल का भी किया जिक्र
बालागढ़ पोर्ट गेट सिस्टम: पीएम मोदी बालागढ़ में 'एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम' की आधारशिला रखेंगे, जिसमें एक अंतर्देशीय जल परिवहन (IWT) टर्मिनल और रोड ओवरब्रिज शामिल है। यह परियोजना कोलकाता बंदरगाह की भीड़भाड़ कम करने और लॉजिस्टिक्स को सुगम बनाने में क्रांतिकारी साबित होगी।
इलेक्ट्रिक कैटामारन: कोलकाता में हुगली नदी पर चलने वाले अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक कैटामारन का शुभारंभ होगा, जो पर्यावरण अनुकूल जल परिवहन को बढ़ावा देगा।
नई रेल लाइन: जयरामबाती-बरोगोपीनाथपुर-मईनापुर नई रेल लाइन का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे बांकुरा जिले के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
#WATCH | Hooghly, West Bengal: Prime Minister Narendra Modi to shortly inaugurate, lay the foundation stone of and flag off development projects worth over Rs 830 crore in West Bengal’s Hooghly district. He will also address the gathering
(Visuals from the venue) pic.twitter.com/NxrEBre5gx
— ANI (@ANI) January 18, 2026
रेलवे की बड़ी छलांग, 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस
आज का दिन रेल यात्रियों के लिए बेहद खास है क्योंकि प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 'पुश-पुल' तकनीक से लैस ये ट्रेनें आम आदमी के लिए कम किराए में लग्जरी सुविधाओं का अनुभव देंगी।
इन रूटों पर शुरू होंगी ट्रेनें:
हावड़ा से आनंद विहार टर्मिनल: दिल्ली की यात्रा अब और सुलभ होगी।
सियालदह से बनारस: धार्मिक पर्यटन और यूपी-बंगाल के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
संतरागाछी से तांबरम (चेन्नई): दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
सिंगूर की सियासी जमीन और 'परिवर्तन संकल्प'
सिंगूर का चुनाव पीएम मोदी के दौरे के लिए बहुत सोच-समझकर किया गया है। लगभग 20 साल पहले हुए जमीन आंदोलन ने बंगाल की सत्ता से वामपंथ को उखाड़ फेंका था। अब भाजपा इसी सिंगूर से राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को चुनौती दे रही है। सरकारी कार्यक्रमों के बाद पीएम मोदी 'परिवर्तन संकल्प जनसभा' को संबोधित करेंगे। जानकारों का मानना है कि पीएम के इस भाषण में बंगाल के औद्योगीकरण और 'सिंडिकेट राज' जैसे मुद्दों पर तीखा हमला देखने को मिल सकता है, जो 2026 के चुनावी समर का एजेंडा सेट करेगा।
मालदा से शुरू हुआ विकास का सफर
इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने मालदा में ₹3,250 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात दी थी। वहीं से उन्होंने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (हावड़ा-गुवाहाटी) को रवाना किया था। प्रधानमंत्री का यह निरंतर दौरा स्पष्ट करता है कि केंद्र सरकार बंगाल के सुदूर इलाकों को भी मुख्यधारा के विकास से जोड़ने और कनेक्टिविटी को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें: Gujarat PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त से पहले किसान कर लें ये काम पूरा नहीं तो अटक सकते हैं पैसे












Click it and Unblock the Notifications