Gujarat PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त से पहले किसान कर लें ये काम पूरा नहीं तो अटक सकते हैं पैसे
Gujarat PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत गुजरात के किसानों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य में इस योजना के तहत तकरीबन 50 लाख किसान परिवार लाभ उठा रहे हैं। हाल ही में जारी की गई 21वीं किस्त के दौरान गुजरात के 49.31 लाख किसानों के खातों में ₹986 करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई थी। अब किसानों की नजरें 22वीं किस्त पर टिकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी से मार्च 2026 के बीच जारी हो सकती है।
हालांकि, अगली किस्त पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर ये शर्तें पूरी नहीं हुईं, तो किस्त अटक सकती है। इसके लिए ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाना जरूरी है।

Gujarat PM Kisan Yojana: किसानों को पूरी करनी होंगी ये शर्तें
⦁ सबसे पहली और अहम शर्त है e-KYC पूरा किया जाना। बिना e-KYC के किसी भी किसान को 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
⦁ किसान यह प्रक्रिया PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर OTP के जरिए या फिर नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक के जरिए पूरी कर सकते हैं।
⦁ इसके अलावा अब सरकार ने यूनिक फार्मर आईडी (Farmer ID) को भी अनिवार्य कर दिया है। जिन किसानों ने अभी तक Farmer ID नहीं बनवाई है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। यह आईडी भविष्य में सभी कृषि योजनाओं को एक प्लेटफॉर्म से जोड़ने में मदद करेगी।
Gujarat PM Kisan Yojana: आधार सीडिंग है जरूरी
लाभार्थी किसानों के लिए आधार सीडिंग जरूरी किया गया है। इसके तहत, किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। इसके साथ ही सीधे खाते में रकम ट्रांसफर किए जाने की सुविधा (Direct Benefit Transfer) सक्रिय होना जरूरी है, तभी राशि सीधे खाते में पहुंच सकेगी। इसके साथ ही लैंड सीडिंग (Land Seeding) भी बेहद जरूरी है। PM-KISAN पोर्टल पर किसानों के भूमि दस्तावेजों का सत्यापन 'Yes' होना चाहिए। अगर इसमें कोई गड़बड़ी है, तो भुगतान रुक सकता है।
PM Kisan Yojana: समय पर चेक करते रहें अपना स्टेट्स
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते PM-KISAN Beneficiary Status सेक्शन में जाकर अपना स्टेटस जरूर चेक करें। इसमें अगर किसी भी तरह की त्रुटि हो, तो उसे समय रहते सुधार लिया जाए। सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर ही 22वीं किस्त का लाभ बिना रुकावट के मिल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications