मुंबई मेट्रो फेज-3: PM मोदी आज देंगे अंडरग्राउंड मेट्रो की सौगात, रूट, किराया, शेड्यूल जानिए सबकुछ
PM Modi in Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई की पहली पूरी तरह से भूमिगत मेट्रो लाइन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस रेल लाइन के उद्घाटन को माया नगरी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके अलावा पीएम मुंबई की अन्य विकास योजनाओं का भी उद्घाटन और भूमिपूजन करने जा रहे हैं।
मुंबई में पीएम मोदी आज यानी शनिवार को MetroConnect3 नाम की मेट्रो सेवा मोबाइल ऐप भी लॉन्च करेंगे। इस एप के जरिए मेट्रो से जुड़ी अपडेटेड सुविधाएं उपलब्ध होंगी। माननीय प्रधान मंत्री के हाथों एक कॉफी टेबल बुक का भी अनावरण किया जाएगा, जिसमें अंडरग्राउंड मेट्रो यात्रा की शानदार तस्वीरों का संग्रह है। खूबसूरती से तैयार की गई यह पुस्तक एक दृश्य उपहार है, जिसमें दृश्यों का एक शानदार संग्रह है जो मेट्रो के निर्माण को प्रदर्शित करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मुंबई की पहली पूरी तरह से भूमिगत मेट्रो लाइन, कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़ मुंबई मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन करेंगे। मुंबई में अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमिपूजन भी पीएम द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा आरे जेवीएलआर और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के बीच 12.69 किलोमीटर की मुंबई मेट्रो लाइन 3 आंशिक रूप से ओपने की जाएगी।
कार्यक्रम में मंच पर पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले और बिजली मंत्री मनोहर लाल, सीएम एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के साथ डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्र; अजीत पवार, उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्र समेत अन्य कई दिग्गज मौजूद रहेंगे।
10 रुपए से 50 रुपए तक किराया
मुंबई की पहली और महाराष्ट्र की दूसरी अंडरग्राउंड मेट्रो-लाइन 3 (कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़ लाइन) की कुल लंबाई 33.5 किलोमीटर है। इस कॉरीडोर के 12.44 किलोमीटर हिस्सा खुलेगा, जिस पर कुल 10 स्टेशन हैं। कुछ स्टेशनों के नाम में बदलाव भी किया गया है। इस रूट पर किराया 10 रुपए 50 रुपए तक निर्धारित किया गया है।
मुंबई मेट्रो फेज-3 स्टेशनों के नाम
पहले अब
सीएसटी मेट्रो: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मेट्रो
मुंबई सेंट्रल मेट्रो: जगन्नाथ शंकर शेठ मेट्रो
विज्ञान संग्रहालय: विज्ञान केंद्र
शीतलादेवी मंदिर:शीतला देवी मंदिर
विद्यानगरी: बांद्रा कॉलोनी
सांताक्रूज: सांताक्रूज़ मेट्रो
घरेलू हवाई अड्डा: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा-टी1
सहार रोड: सहार रोड
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा-टी2
एमआईडीसी: एमआईडीसी - अंधेरी
आरे: आरे जेवीएलआर












Click it and Unblock the Notifications