PM Modi in Ayodhya: पीएम मोदी के अयोध्या रोड शो में इकबाल अंसारी ने बरसाए फूल, बोले- फिर PM बनेंगे मोदी
Iqbal Ansari in PM Ayodhya Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो किलोमीटर तक रामपथ पर रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट व मौजूदा सांसद लल्लू सिंह को वोट देने की अपील की। पीएम के रोड शो के दौरान रामपथ पर इकबाल अंसारी भी खड़े दिखे। उन्होंने अयोध्या में पीएम के रोड को शो में योगी और मोदी के ऊपर फूल बरसा कर शामिल हुए। इकबाल (Iqbal Ansari) ने कहा कि वे तीसरी बार नरेंद्र भाई मोदी को देश के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले इकबाल अंसारी ने जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, इसलिए देश की जनता को एक बार फिर पीएम मोदी को मौका देना चाहिए। एनडीए की केंद्र सरकार की प्रशंसा करते हुए अंसारी ने कहा की पीएम मोदी के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग का विकास हुआ है।
तीसरी बार पीएम मोदी को पीएम बनाने का सपना: इकबाल अंसारी
अयोध्या में पीएम मोदी के रोड शो पर अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी और सीएम योगी अयोध्या में रोड शो कर रहे हैं, हम भी फूल बरसाने के लिए यहां मौजूद हैं। पूरी अयोध्या यहां मौजूद है और हम सब पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।"

पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होने के दौरान इकबाल अंसारी ने कहा, "पीएम मोदी और सीएम योगी अयोध्या में रोड शो कर रहे हैं, हम भी फूल बरसाने के लिए यहां मौजूद हैं। पूरी अयोध्या यहां मौजूद है और हम सब पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।"
#WATCH | UP: On PM Modi's roadshow in Ayodhya, former litigant in Ayodhya land dispute case, Iqbal Ansari says, " As PM Modi and CM Yogi are conducting roadshow in Ayodhya, we are also present here to shower flowers. The whole Ayodhya is present here and we are all seeing the… pic.twitter.com/JGv3EhmkGz
— ANI (@ANI) May 5, 2024












Click it and Unblock the Notifications