Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव से पहले पीएम मोदी करेंगे रामलला की विशेष पूजा, राम मंदिर आंदोलन से था गहरा नाता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली पूर्व संध्या यानी छोटी दीपावली पर श्री रामलला विराजमान की पूजा अर्चना करेंगे। जिसके बाद वो अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल होंगे।
PM Modi in Ayodhya Deepotsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली पूर्व संध्या यानी छोटी दीपावली पर श्री रामलला विराजमान की पूजा अर्चना करेंगे। जिसके बाद वो अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल होंगे। पिछले चार वर्षों से अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। ये छठां दीपोत्सव है जो बेहद खास होने वाला है। इस उत्सव में पीएम मोदी पहली बार शामिल होने जा रहे हैं। अयोध्या और राम मंदिर से पीएम मोदी का उस वक्त से जुड़ाव रहा है जब उन्होंने राजनाति की शुरुआत की थी आइए जानते हैं कि पीएम मोदी राम मंदिर आंदोलन से किस प्रकार जुड़े थे। उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें इस बात की पुष्टि करती हैं।

छठें दीपोत्सव के लिए सजी अयोध्या
अयोध्या के पांचवे दीपोत्सव (6th Ayodhya Deepotsav) में पीएम मोदी की उपस्थिति खास बना रही है। राम नगरी की प्रवेश द्वार यानी राम की पैड़ी इस बार 17 लाख दीये लगाए गए। इसके लिए 25 हजार से अधिक वॉलंटियर्स की तैनाती पैड़ी के घाटों पर की गई। कुल मिलाकर राम की पैड़ी, भजन स्थल, रामकथा पार्क, सरयू घाट अयोध्या के इस ग्रांड इवेंट के लिए इस तरह तैयार हैं रामनगरी प्रवेश द्वार का हर एक कोना जगमगा उठेगा।

मंदिर आंदोलन ने पीएम मोदी का नाता
500 वर्ष तक चले राम मंदिर आंदोलन से पीएम मोदी उस वक्त से जुड़े रहे जब उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी। नरेंद्र मोदी 25 सितंबर 1990 को अयोध्या आए थे। लेकिन ये उनकी एक व्यक्तिगत यात्रा थी। तब वे भाजपा के महासचिव थे और गुजरात के चुनावी अभियान में भाजपा के प्रमुख नेता थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े अहम पहलुओं को दर्शाने वाले ट्विटर अकाउंट पर की गई एक पोस्ट के अनुसार, पीएम ने अयोध्या राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था। कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने भाजपा जम्मू-कश्मीर के लेटरहेड पर भगवान राम को समर्पित एक कविता भी लिखी थी।

विदेशों सनातन संस्कृति का प्रसार
वर्ष 1998 में मॉरीशस ने मोका में 'अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन' की मेजबानी की, जहां मोदी को आमंत्रित किया गया था। मोदी ने भगवान राम के जीवन के बारे में बात की, जो वहां उपस्थित लोगों पर एक अमिट छाप छोड़ गई। वहीं अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के एक बयान केअनुसार, अयोध्या में राम मंदिर में आधे से अधिक काम पूरा होने के साथ मोदी मंदिर स्थल के निर्माण का भी निरीक्षण करेंगे और बाद में भगवान राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे।

दीपोत्सव में पहली बार पीएम मोदी
पीएम मोदी की अयोध्या दीपोत्सव में पहली बार मौजूदगी इस ग्रांड इवेंट को बेहद खास बनाने वाली है। राम मंदिर की आधारशिला रखने के बाद ये पहला मौका है जब पीएम मोदी अयोध्या आ रहे हैं। इसको लेकर अयोध्यावासियों संत समाज मं बेहद खुशी और उत्साह है।

रामलला की पूजा करेंगे पीएम
अयोध्या के 500 साल पुराने राम मंदिर आंदोलन का समापन राम मंदिर निर्माण की शुरूआत के साथ हो गया था, जब 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि पर राम मंदिर की आधारशिला रखी थी। इसके बाद पीएम मोदी दूसरी बार अब अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होने पहुंच रहे हैं। दिवाली की पूर्व संध्या पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि में भगवान श्री राम लला विराजमान में पूजा अर्चना करेंगे।

15 लाख दीयों से अयोध्या जगमग
पीएम मोदी दीपावली की पूर्व संध्या पर शाम करीब 6.30 बजे सरयू नदी के तट पर आरती करेंगे। जिसके बाद वो दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे। दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी के घाटों पर 15 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। इससे पहले रामनगरी के बीच से गुजरने वाले प्रमुख मार्ग पर विभिन्न राज्यों के विभिन्न नृत्य रूपों को दर्शाती पांच एनिमेटेड झांकियां और 11 रामलीला झांकियां प्रदर्शित की गईं।












Click it and Unblock the Notifications