पीएम मोदी के रात्रि भोज से इन बड़े नेताओं ने किया किनारा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की शाम को तमाम सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया था। दिल्ली के अशोका होटल में पीएम मोदी की ओर से संसद के सभी 750 सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया था, लेकिन इस रात्रिभोज में कई सांसद नहीं पहुंचे। रात्रिभोज में टीएमसी, लेफ्ट पार्टियों सीपीआईएम और सीपीआई, बसपा, राजद के नेता नहीं पहुंचे। इस भोज में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस रात्रिभोज में नहीं पहुंचे। हालांकि इस भोज में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, सहित एनडीए के तमाम सांसद, डीएमके नेता कनिमोझी, आप सांसद भी इस भोज में शामिल हुए थे।

सेल्फी क्लिक कराई
इस भोज के दौरान तमाम सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनौपचारिक बातचीत की, साथ ही पीएम के साथ सेल्फी क्लिक कराई। भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि इस दौरान माहौल काफी खुशनुमा था। इस दौरान पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के काम की भी प्रधानमंत्री मोदी ने तारीफ की। बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राष्ट्र, एक चुनाव मुद्दे पर चर्चा के लिए तमाम दलों की बैठक बुलाई थी, लेकिन इस बैठक में कांग्रेस, सपा, बसपा और टीएमसी के नेता शामिल नहीं हुए थे।

तमाम सांसदों से की बात
इस डिनर पार्टी के दौरान पीएम मोदी ने नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई दी और सांसदों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की। सूत्रों ने बताया कि डिनर इसलिए आयोजित की गई ताकि प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य दोनों सदनों के सभी सांसदों से अनौपचारिक माहौल में मिल सकें। बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सांसदों ने प्रधानमंत्री के साथ बहुत ही अनौपचारिक तरीके से बातचीत।

उपराष्ट्रपति ने किया ट्वीट
डिनर पार्टी को लेकर उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, आज दिल्ली के अशोक होटल में, संसद सदस्यों के सम्मान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में सम्मिलित हुआ। वहीं इस पार्टी में शामिल होकर निकले कांग्रेस सांसद कार्ति चिंदबरम ने कहा कि, पीएम मोदी का सांसदों के लिए डिनर का आयोजन करना एक अच्छा प्रयास है। हममें से ज्यादातर लोग पहली बार आए हैं, यह पूरी तरह से अनौपचारिक और अच्छा कदम है।
-
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड












Click it and Unblock the Notifications