'...104वीं गाली, नहीं पड़ता फर्क', संजय राऊत के 'औरंगजेब' वाली टिप्पणी पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बयान को लेकर आईएनडीआईए गठबंधन को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार मुझे और देश के गरीबों को अपमानित करने का काम करता रहा है। पीएम ने कहा कि मुझे औरंगजेब कहा गया है, मेरा सिर काटने का आह्वान किया गया है। पीएम ने कहा कि जब मुझे गरीब दुआएं देते हैं, विपक्ष मेरे ऊपर इस तरह की टिप्पणी करके सिर्फ मुझे ही नहीं गरीबों को भी अपमानित करने का काम कर रहा है।
संजय राउत ने एक बयान में पीए मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि औरंगजेब का जन्म गुजरात में नरेंद्र मोदी के गांव के पास एक जगह पर हुआ था। राउत ने कहा, "शिवाजी का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था और औरंगजेब का जन्म गुजरात में, नरेंद्र मोदी के गांव के पास हुआ था। इसलिए औरंगजेब मानसिकता हम (महाराष्ट्र) पर हमला कर रही है।"

शिवसेना (यूबीटी) राउत के इस बयान को लेकर पीएम मोदी ने इंडी गठबंधन को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि चुनावी बिगुल बजते ही विपक्ष ने उन्हें औरंगजेब कहकर 104वीं पर अपशब्द कहा है। पीएम ने कहा, "मुझे औरंगजेब कहा गया है, मेरा सिर काटने का आह्वान किया गया है। इन सभी सकारात्मक और नकारात्मक टिप्पणियों के बीच दुनिया सबसे बड़ा चुनाव देखेगी।
पीएम ने एक बार 'अबकी बार 400 पार' के नारे का सांकेतिक रुपए से जिक्र करते हुए कहा कि नई सरकार का रोडमैप पहले ही रखा जा चुका है। पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विपक्ष के लोग घबरा गए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार भ्रष्टाचारियों को पकड़ने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रही है, और इसलिए उन्हें पकड़ना आसान है। आज धन के लेन-देन को छिपाना कठिन होता जा रहा है, बिस्तरों और दीवारों से धन के भंडार पाए जा रहे हैं। इसलिए वे घबरा गए हैं।"












Click it and Unblock the Notifications