'तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं...', दुष्यंत कुमार के शेर का जिक्र कर PM मोदी ने किस पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरा इकोसिस्टम उछल रहा था। कुछ लोग तो कह रहे थे कि ये हुई न बात। कुछ लोगों को नींद भी नहीं आई। कुछ तो अभी तक सो रहे होंगे। ये कह कहकर हम दिल को बहला रहे हैं।

PM Modi Dushyant Kumar poetry: संसद के बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के अभिभाषण के लिए धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मशहूर कवि दुष्यंत कुमार के शेर को याद किया। उन्होंने कहा कि 'तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हे यकीं नहीं'।
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरा इकोसिस्टम उछल रहा था। कुछ लोग तो कह रहे थे कि ये हुई न बात। कुछ लोगों को नींद भी नहीं आई। कुछ तो अभी तक सो रहे होंगे। ये कह कहकर हम दिल को बहला रहे हैं। वो अब चल चुके हैं। वो अब आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कुछ लोग कन्नी काट गए थे। एक बड़े नेता तो उनका अपमान भी कर चुके हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि सब लोगों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर रुचि, प्रकृति और प्रवृति के अनुसार अपनी बातें रखी। इन बातों को गौर से सुनते हैं समझने का प्रयास करते हैं तो ये भी ध्यान में आता है कि किसकी क्षमता है, किसकी कितनी योग्यता है। किसकी किनती समझ है और किसका क्या इरादा है।
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के संबोधन के कुछ वाक्य भी कोट किए और ये भी कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर किसी को ऐतराज भी नहीं है। इसकी किसी ने आलोचना भी नहीं की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि किसी ने विरोध नहीं किया, सबने स्वीकार किया। पीएम मोदी ने कहा कि इसे पूरे सदन की स्वीकृति मिली है। सदस्यों ने अपनी सोच के मुताबिक अपनी बात रखी। इससे उनकी समझ और इरादों का भी पता चला।
Recommended Video

पीएम मोदी ने कहा कि सदन में हंसी मजाक नोंकझोक चलती रहती हैं। राष्ट्रपति के भाषण में जो बड़ी बातें हैं वो 140 करोड़ लोगों के सेलिब्रेशन का अवसर है। 100 साल में आई भयंकर महामारी, दूसरी तरफ युद्ध की स्थिति, बंटा हुआ विश्व, इस संकट के माहौल में देश जिस प्रकार से संभला है, इससे पूरा देश आत्मविश्वास से भर रहा है, गौरव से भर रहा है।
यह भी पढ़ें- IND vs AUS: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच देखने जाएंगे PM मोदी, खिलाड़ियों का होगा जोश हाई












Click it and Unblock the Notifications