दो साल में बढ़ी पीएम मोदी की संपत्ति, जानिए बाकी के मंत्री कितने रईस?

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भी संपत्ति में कम बढ़ी है। 2014-15 में उनकी संपत्ति 4.55 करोड़ रुपये थी जो मात्र 17.4 फीसदी बढ़कर 2016-17 में 5.34 करोड़ रुपये हुई है।

नई दिल्ली। मोदी सरकार के मंत्रियों की संपत्ति में तो खूब इजाफा हुआ है लेकिन पिछले दो सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति में कुल 42 फीसदी का इजाफा हुआ है। अगर दो साल में केंद्रीय मंत्रियों की संपत्ति में हुए इजाफे की बात करें को सबसे ज्यादा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की संपत्ति बढ़ी है वहीं मानव संशाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की संपत्ति में गिरावट आई है।

पीएम की संपत्ति में 41.8 फीसदी का इजाफा

पीएम की संपत्ति में 41.8 फीसदी का इजाफा

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की पिछले दो सालों में ज्यादा बढ़ी है। उनकी संपत्ति 2014-15 में 53 लाख थी जो बढ़कर 2016-17 में 89 लाख रुपये हो गई है। मतलब तोमर की कुल संपत्ति में करीब 67 फीसदी का इजाफा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति 41.8 फीसदी का इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति 1.41 करोड़ से बढ़कर 2 करोड़ हो गई है। पीएमओ की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक केंद्रीय सांख्यिकी एवं क्रियान्वयन मंत्री सदानंद गौड़ा की संपत्ति में 42.3 फीसदी का इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति 2014-15 में 4.65 करोड़ रुपये थी जो 2016-17 में बढ़कर 6.62 करोड़ रुपये हो गई है। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की संपत्ति में मात्र 23.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। उनकी संपत्ति 7.97 करोड़ थी जो बढ़कर 9.85 करोड़ रुपये हो गई है। 14 मंत्रियों में अरुण जेटली सबसे धनी मंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 67.7 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी संगीता जेटली के पास 100.97 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Recommended Video

    PM Modi, Shinzo Abe to lay foundation stone of bullet train on 14th Sept | वनइंडिया हिंदी
    सुषमा स्वराज की संपत्ति में हुआ कम इजाफा

    सुषमा स्वराज की संपत्ति में हुआ कम इजाफा

    विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भी संपत्ति में कम बढ़ी है। 2014-15 में उनकी संपत्ति 4.55 करोड़ रुपये थी जो मात्र 17.4 फीसदी बढ़कर 2016-17 में 5.34 करोड़ रुपये हुई है। वहीं वी के सिंह की संपत्ति में भी मात्र 12.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। उनकी संपत्ति 69 लाख से बढ़कर 78 लाख रुपये ही हुई है। नागरिक उड्डयन मंत्री गजपति राजू की संपत्ति 11.7 फीसदी बढ़ी है। पहले उनकी संपत्ति 6.98 करोड़ थी जो बढ़कर 7.80 करोड़ रुपये हुई है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की संपत्ति भी कम 7.8 फीसदी ही बढ़ी है। 2014-15 में उनकी कुल संपत्ति 99 लाख थी जो 2016-17 में बढ़कर 1.07 करोड़ रुपये हो गई।

    प्रकाश जावड़ेकर की संपत्ति घटी

    प्रकाश जावड़ेकर की संपत्ति घटी

    केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की संपत्ति में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है बल्कि उनकी संपत्ति इन दो सालों में 50 फीसदी घट गई है। आंकड़ों के मुताबिक जावड़ेकर की संपत्ति साल 2014-15 में 1.11 करोड़ रुपये थी जो 2016-17 में घटकर 56 लाख रह गई है।जावड़ेकर के अलावा जिन मंत्रियों की संपत्ति में गिरावट दर्ज हुई है उनमें खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान (30.8%), केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा (14.6%) और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली (4.3%) शामिल हैं। हांलाकि प्रकाश जावड़ेकर और रामविलास पासवान की पत्नियों की संपत्ति मिला दी जाए तो वो कई गुना बढ़ जाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+