हाईलेवल बैठक में PM ने की ऑक्सीजन संयंत्रों की समीक्षा, कहा- कर्मचारियों को दें पर्याप्त ट्रेनिंग

नई दिल्ली, 9 जुलाई: पिछले डेढ़ साल से पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। हाल ही में ज्यादातर राज्यों को दूसरी लहर का सामना करना पड़ा। उस दौरान अस्पतालों में बेड तक नहीं मिल रहे थे। अगर मरीज किसी तरह बेड पा भी जा रहे, तो उनको ऑक्सीजन और दवाइयां नहीं मिल रही थीं। हालांकि अब हालात सुधर गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार का पूरा फोकस स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर है। जिसके चलते पीएम मोदी ने आज एक हाईलेवल बैठक की।

Recommended Video

    Third wave of corona: oxygen पर PM Modi high-level meeting, दिए ये निर्देश | वनइंडिया हिंदी
    modi

    बैठक में पीएम को बताया गया कि देशभर में 1500 से अधिक पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र लग रहे हैं। इसके अलावा पीएम केयर्स से मिले फंड के जरिए जो पीएसए प्लांट लगाए जा रहे, उनसे 4 लाख से ज्यादा बेड को ऑक्सीजन सपोर्ट मिलेगा। जिस पर पीएम ने कहा कि सभी अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि संयंत्र का काम जल्द पूरा हो जाए। पीएम ने ऑक्सीजन संयंत्रों के संचालन और रख-रखाव के लिए अस्पताल कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने के लिए भी कहा, ताकि भविष्य में कोई दिक्कत ना हो।

    इस लड़ाई में ऑक्सीजन सबसे अहम
    आपको बता दें कि कोरोना वायरस सबसे पहले इंसान के फेफड़ों पर हमला करता है। जिससे वहां पर संक्रमण हो जाता है और मरीज को सांस लेने में दिक्कत होती है। इसके बाद धीरे-धीरे शरीर में ब्लड ऑक्सीजन लेवल गिरने लगता है। अगर वक्त रहते मरीज को ऑक्सीजन नहीं मिली तो उसकी जान जा सकती है। दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मौत की वजह ऑक्सीजन की कमी ही रही।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+