Morbi Bridge Collapse: पीएम मोदी ने की मोरबी हादसे पर हाईलेवल मीटिंग, पीड़ितों को हरसंभव सहायता पर जोर

गुजरात के झूलते पुल मोरबी हादसे को केंद्र ने गंभीरता से लिया है। पीएम मोदी ने खुद एक हाईलेवल मीटिंग के अध्यक्षता की, जिसमें गुजरात सरकार के अधिकारियों के साथ सीएम भूपेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे।

Meeting on Morbi Bridge Collapse: गुजरात के झूलते पुल मोरबी हादसे को केंद्र ने गंभीरता से लिया है। पीएम मोदी ने खुद एक हाईलेवल मीटिंग के अध्यक्षता की, जिसमें गुजरात सरकार के अधिकारियों के साथ सीएम भूपेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे। ये बैठक गुजरात के राजभवन में की गई। जिसमें हादसे से जुड़े सभी पहलुओं पर इस बैठक में चर्चा की गई।

Meeting on Morbi Bridge Collapse

गुजरात के मोरबी हादसे को लेकर प्रधानमंत्री ने पहले ही कहा था कि बचाव और राहत कार्यों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। वहीं गुजरात सरकार ने पुल गिरने की घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। राज्य के साथ केंद्र भी इस दुखद हादसे को गंभीरता से लिया है। इसी क्रम में सोमवार को पीएम की अध्यक्षता में गुजरात राजभवन में बैठक आयोजित की गई।पीएम मोदी के साथ हाईलेवल मीटिंग में सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी, गुजरात के मुख्य सचिव और डीजीपी सहित राज्य के गृह विभाग और गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

मोरबी के मच्छु नदी पर बने केबल सस्पेंशन पुल गिरने से करीब 134 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 100 से अधिक घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बैठक के बाद मंगलवालर यानी 1 नवंबर को पीएम मोदी मोरबी का दौरा करने वाले हैं। इससे पहले उनकी हाईलेवल बैठक के कई मायने हैं। पुल निर्माण करने वाली कंपनी पर गाज गिरनी तय है। बैठक बाद उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि ब्रिज के पुननिर्माण कार्य में गुजरात सरकार की कोई भूमिका नहीं थी।

बैठक के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि मोरबी हादसे के मृतकों के लिए 2 नवंबर को गुजरात में शोक मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन राज्य में सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+