Vande Bharat Express: केरल को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, Water Metro का भी उद्घाटन
Kerala Vande Bharat Express: पीएम मोदी ने आज केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन से कासरगोड तक जाएगी।

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दे दी है। पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यह वंदे भारत तिरुवनंतपुरम से कासरगोड के बीच सेवा देगी।
यह वंदे भारत ट्रेन 11 जिलों को कवर करेगी
Vande Bharat Expres ट्रेन तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जैसे 11 जिलों को कवर करेगी। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस स्वदेश निर्मित, सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है, जो कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।
क्या होगी टाइमिंग और किराया
यह वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) तिरुवनंतपुरम से सुबह 5.20 पर रवाना होगी और दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर कासरगोड पहुंचेगी। यह कुल 9 जगह ठहरेगी और 11 जिलों को कवर करेगी। यह सप्ताह में गुरुवार को छोड़कर हर दिन चलेगी।Vande Bharat Express त्रिवेंद्रम सेंट्रल से कासरगोड तक की यात्रा 8 घंटे में पूरी करेगी जिसका टिकट लेने के लिए 2,880 रुपये चुकाने होंगे। यदि कोई यात्री भोजन का विकल्प नहीं चुनता है तो एक्जीक्यूटिव क्लास का टिकट 2,465 रुपये का होगा। यानी कि ट्रेन का किराया 2,194 रुपये है और 434 रुपये केटरिंग चार्ज जोड़ा गया है।
यहां देखें VIDEO
वाटर मेट्रो का भी उद्घाटन
पीएम मोदी ने कोच्चि में भारत के पहले वाटर मेट्रो का भी उद्घाटन किया। वाटर मेट्रो कोच्चि के आसपास के 10 द्वीपों को हाइब्रिड बोट्स से शहर से जोड़ती है। कोच्चि वाटर मेट्रो के अलावा, डिंडीगुल-पलानी-पलक्कड़ खंड के रेल विद्युतीकरण का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।
यहां देखें VIDEO
डिजिटल साइंस पार्क की रखी आधारशिला
इसके अलावा पीएम मोदी ने डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला भी रखी। डिजिटल साइंस पार्क में एआई, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सुरक्षा, स्मार्ट सामग्री जैसी सुविधाएं होंगी। यह भारत का पहला डिजिटल साइंस पार्क है।
कुल 3200 करोड़ रुपये की परियोजना
वहीं 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कई परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी तिरुअनंतपुरम, कोझिकोड, वर्कला शिवगिरी रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास सहित विभिन्न रेल प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications