3 मई तक बढ़ा देश में लॉकडाउन, 20 अप्रैल से इन शर्तों पर मिल सकती है छूट: PM Modi

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में लॉकडाउन को बढ़ाकर 3मई 2020 तक करने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा कि जैसे हम अब तक करते आ रहे हैं 3 मई तक हमें उसी तरह से लॉकडाउन का पालन करना होगा। हालांकि प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ जरूरी चीजों की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन उन्होंने कहा कि ये अनुमति सशर्त होगी और बाहर निकलने से शर्त बहुत कठिन होंगे।

Recommended Video

    India Lockdown-2 : PM Modi ने बढ़ाया Lockdown, 20 अप्रैल तक होगी सघन निगरानी | वनइंडिया हिंदी
     20 अप्रैल के बाद मिल सकती है सशर्त छूट

    20 अप्रैल के बाद मिल सकती है सशर्त छूट

    पीएम मोदी ने कहा कि सभी की तरफ से सुझाव आए हैं कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी के सुझावों और जरूरत को देखते हुए ये फैसला लिया गया है कि लॉकडाउन को तीन मई तक के लिए बढ़ाया जाए। उन्होंने लोगों ने अनुशासन के साथ घर में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल के बाद कुछ जगहों पर सशर्त छूट मिल सकती है, लेकिन ये काफी कटिन होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे और अपने यहां Hotspot में नहीं होने देंगे। साथ ही जिनके Hotspot में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों के लिए शर्तों के साथ अनुमति दी जा सकती है।

    शर्तों के साथ मिल सकती है छूट, कल जारी होगी गाइडलाइंस

    शर्तों के साथ मिल सकती है छूट, कल जारी होगी गाइडलाइंस

    पीएम ने कहा कि अगले एक हफ्ते कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और कठोर होगी। सरकार 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य पर निगरानी रखेगी और उन्हें परखा जाएगा। इस बात पर फोकस होगा कि वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है। इस पर ध्यान दिया जाएगा कि उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है। अगर उस क्षेत्र में एक भी हॉटस्पॉट नहीं रहा या उसके बनने की आशंका भी नहीं रही तो वहां शर्तों के साथ कुछ लॉकडाउन में कुछ छूट मिल सकती है। हालांकि ये छूट काफी कठोर होगी। घरों से बाहर निकलना आसान नहीं होगा। कठोर नियमों का पालन करना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि कल सरकार की ओर से इस बारे में विस्तृत गाइडलाइंस जारी की जाएगी।

     अगले 1 हफ्ते रहेगी सख्ती

    अगले 1 हफ्ते रहेगी सख्ती


    प्रधानमंत्री ने कहा कि 20 अप्रैल तक सभी शहरों, गांवों में कोरोना संक्रमण की बारीकी से निगरानी की जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी Hotspots पर निगरानी रखी जाल रही है, हमें बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। जिन स्थानों के Hotspot में बदलने की आशंका है उस पर भी हमें कड़ी नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर एक भी नया हॉटस्पॉट बनता है या एक भी मरीज की मौत होती है तो ये हमारे परिश्रम और हमारी तपस्या को और चुनौती देगा। उन्होंने देशवासियों ने निवेदन किया कि अब हमें कोरोना को फैलने नहीं देना है। अब एक भी मरीज बढ़ता है तो चिंता अधिक बढ़ती जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+