कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, सीएम योगी समेत इन नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, 21 अगस्त। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज (शनिवार) देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पिछली कुछ दिनों से कल्याण सिंह की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी, डॉक्टरों की एक टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही थी। कल्याण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पक्ष विपक्ष के नेता अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रकट कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कल्याण सिंह के साथ अपनी एक फोटो ट्वीट कर उनको श्रद्धांजलि दी।

Recommended Video

    UP Fomer CM Kalyan Singh Death: PM Modi समेत दिग्गजों ने जताया शोक | वनइंडिया हिंदी
    PM Modi expressed grief over the death of Kalyan Singh these leaders also paid tribute

    पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा,

    मैं अपना दुख शब्दों में बयां नहीं कर सकता, कल्याण सिंह जी...राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे। उत्तर प्रदेश के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मैंने उनके पुत्र राजवीर सिंह से बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।

    अपने एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा,

    भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेंगी। वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों में निहित थे और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व करते थे। कल्याण सिंह जी ने समाज के वंचित तबके के करोड़ों लोगों को आवाज दी। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई प्रयास किए।

    राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट
    पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,

    कल्याण सिंह भारतीय राजनीति के एक दिग्गज थे, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और काम से देश और समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी... उनके निधन से मैंने अपने बड़े भाई और साथी को खो दिया। उनके निधन से पैदा हुए शून्य को भरना लगभग असंभव है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए भावुक
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथभी बीजेपी नेता कल्याण सिंह के निधन पर भावुक नजर आए। बीते दिनों अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान सीएम योगी, कल्याण सिंह का हाल जानने हॉस्पिटल भी पहुंचे थे। उनके निधन पर शनिवार को सीएम योगी आदित्यानाथ ने कहा,

    कल्याण सिंह दो महीने से अस्वस्थ थे। उन्होंने आज रात सवा नौ बजे आखिरी सांस ली। हम सभी दुखी है। मैं दिवंगत आत्मा के लिए शांति की कामना करता हूं। प्रदेश में तीन दिन का शोक है।

    नरेंद्र सिंह तोमर ने दी श्रद्धांजलि
    केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शोक जताते हुए कहा,

    उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+