नेपाल के लिए मोदी ने दान की अपनी 1 महीने की सैलरी
नयी दिल्ली। नेपाल में आए भूंकप के बाद जिस तरह से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तत्परता दिखाई है उससे उन्होंने दुनिया के सामने भारत-नेपाल की वर्षो पुरानी दोस्ती की मिशाल कायम कर दी है। मोदी ने साबित कर दिया है कि भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी की संंबंध है।

दुनियाभर में मोदी द्वारा नेपाल के लिए उठाए गए कदमों की सराहना हो रही है तो वहीं मोदी ने अपना एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करने का फैसला किया है। मोदी के साथ-साथ लोकसभा के सदस्यों ने भी भूकंप प्रभावितों की सहायता के लिए एक महीने का वेतन दान करने का फैसला किया है।
केंद्र सरकार ने पहले ही ऐलान कर दियाहै कि भूकंप में मारे गए लोगों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो दो लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी तो राष्ट्रीय आपदा कोष 4-4 लाख रुपए की राशी देगी। घायलों को 50,000 रूपये की सहायता दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications