अटल जयंती पर पीएम मोदी ने दिया भाजपा को 1000 रुपए का चंदा, कार्यकर्ताओं के लिए लिखी ये खास बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहार वाजपेयी की 97वें जयंती के मौके पर भाजपा को चंदा देने का अभियान शुरू किया है। शनिवार की दोपहर को पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को फंड में 1,000 रुपये दान किये हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमेशा राष्ट्र को सबसे आगे रखने का हमारा आदर्श और हमारे कैडर की आजीवन निस्वार्थ सेवा करने की संस्कृति आपके छोटे दान से और मजबूत होगी। भाजपा को मजबूत बनाने में मदद कीजिए। भारत को मजबूत बनाने में मदद कीजिए।

Recommended Video

    अटल जयंती से BJP के चंदा अभियान की शुरुआत, PM ने 1 हजार का सहयोग देकर की यह अपील | वनइंडिया हिंदी
    pm modi donate 1000 rupees to bjp and said help bjp for strong party

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रीपरिषद के कई सदस्यों ने भी भाजपा को चंदा दिया है। इनमें अमित शाह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी के नाम भी शामिल हैं। इन नेताओं ने भी भाजपा को चंदा देने की अपील की है। बता दें कि चंदे के मामले में भाजपा लगातार 7वें साल अव्वल रही है। साल 2019-20 में उसे सबसे ज्यादा 785 करोड़ रुपये का चंदा मिला। इस दौरान कांग्रेस को 139 करोड़ रुपये का चंदा मिला ।

    भाजपा की तरफ से निर्वाचन आयोग के सामने चंदे को लेकर फरवरी में जमा नवीनतम रिपोर्ट और जून 2021 में चुनाव आयोग की तरफ से सार्वजनिक की गई। जानकारी के मुताबिक बीजेपी के चंदे में सबसे अधिक योगदान इलेक्टोरल ट्रस्ट, उद्योगों और पार्टी के अपने नेताओं ने किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बीजेपी ने माइक्रोडोनेशन अभियान की शुरुआत की है।

    बताया जा रहा है कि यह अभियान दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि (11 फरवरी तक) तक चलेगा। इसमें लोग पांच रुपए से लेकर 1000 हजार रुपए तक का चंदा दे सकेंगे। कोई भी व्यक्ति नमो ऐप के जरिए यह डोनेशन कर सकता है। जो कार्यकर्ता सबसे अधिक चंदा इकट्ठा करेंगे, उनके योगदान की सराहना भी की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+