पीएम मोदी की विपक्ष को खुली चुनौती, कोई माई का लाल नहीं जो इसे हटा दे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजमगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है।

पीएम ने कहा कि कल ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो गया। ये सभी भाई-बहन हिंदू हैं, सिख हैं, बौद्ध हैं, जैन हैं, पारसी हैं, ईसाई हैं। ये वो लोग हैं जो शरणार्थी बनकर लंबे अरसे से हमारे देश में रह रहे हैं।

narendra modi

ये वो लोग हैं जो धर्म के आधार पर भारत के बंटवारे का शिकार हुए। ये लोग महात्मा गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां तो चढ़ जाते हैं लेकिन महात्मा गांधी की बातों को याद नहीं रखते। महात्मा गांधी ने भरोसा दिया था कि वो कभी भी भारत आ सकते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने मजबूरन भारत मां की कोख में शरण लिया। लेकिन कांग्रेस ने कभी इनकी सुध नहीं क्योंकि ये उनका वोट बैंक नहीं थे। ये ज्यादातर ओबीसी, दलित, पिछड़े वर्ग के मेरे भाई-बहन हैं।

इन लोगों के साथ वहां तो जुल्म हुआ ही, यहां भी कांग्रेस ने इनपर जुल्म करने का काम किया। सपा कांग्रेस ने सीएए के नाम पर झूठ फैलाया। इन लोगों ने यूपी सहित देश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास किया।

इन लोगों ने कहा कि जिस दिन मोदी जाएगा उस दिन सीएए भी जाएगा। इस देश में कोई माई का लाल पैदा हुआ है जो सीएए को खत्म कर सके। यह देश की जनता जान गई है।

देश का हर नागरिक जान गया है कि आपने वोटबैंक की राजनीति करके,हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाकर, सेक्युलर का ऐसा चोला पहन लिया था कि आपके अंदर के पाप की सच्चाई सामने नहीं आ पाती थी।

मोदी ने आपका नकाब उतार दिया है। आप ढोंगी हैं, आप सांप्रदायिक हैं,आपने देश को सात दशक तक संप्रदाय की आग में जूझने के लिए मजबूर कर दिया। मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं,ये मोदी की गारंटी है, देश-विदेश कहीं से भी जो भी ताकत इकट्ठी करनी है कर लो, मैं भी मैदान में हूं, तुम भी मैदान में हो, आप सीएए नहीं खत्म कर पाओगे।

इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव लड़ने की चाह में किसान ने बेची अपनी जमीन, नामांकन से पहले हो गया बड़ा खेला, क्या है पूरा मामला?
पीएम मोदी ने सपा-कांग्रेस दल दो हैं, लेकिन दुकान एक ही है। ये झूठ का सामान बेचते हैं। अब ये लोग तुष्टिकरण की ट्रिपल डोज लेकर आए हैं। एक तरफ ये लोग पिछड़े, दलित, आदिवासी का आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना चाहते हैं।

दूसरी तरफ ये इंडी गठबंधन वाले आपकी संपत्ति का आधा हिस्सा छीनकर अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। ये लोग देश के बजट को भी बांटना चाहते हैं। बजट का 15 प्रतिशत ये लोग सीधा अल्पसंख्यकों के नाम पर ही आरक्षित करना चाहते हैं।

मैं आपक सबको कहना चाहता हूं देश की एकता के लिए, देश में सच्चे अर्थ में बाबा साहब अंबेडकर की भावनाओं को जीने के लिए हमें इन लोगों से चौकन्ना रहने की जरूरत है। देश को आज सबसे ज्यादा एकता की जरूरत है। 70 साल तक उन्होंने हिंदू-मुसलमान किया। आओ एक बनकर चलें, दुनिया में देश का नाम रौशन करके चलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+