पीएम मोदी का ऐलान, नीतीश कुमार ही करेंगे बिहार का नेतृत्व
नई दिल्ली। बिहार चुनाव में जीत के बाद आज भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने और बिहार की जनता का आभार जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली स्थिति बीजेपी ऑफिस पहुंचें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार तो सबसे खास है।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने सिद्ध किया कि क्यों बिहार को लोकतंत्र की धरती कहा जाता है। उन्होंने कहा कि अगर आज आप मुझसे बिहार चुनाव के बारे में पूछा जाएगा तो मेरा जवाब बिहार की जनता के जनादेश की तरह साफ है। बिहार में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार का युवा जीता है, माताएं-बहनें-बेटियां जीती हैं। बिहार के गौरव की जीत हुई है।
उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार नेतृत्व करेंगे। उनके नेतृत्व में बिहार के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के इस संकट काल में ये चुनाव कराना आसान नहीं था। लेकिन हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं इतनी सशक्त हैं, पारदर्शी हैं कि इस संकट के बीच भी उन्होंने इतना बड़ा चुनाव कराकर दुनिया को भी भारत के ताकत की पहचान करा दी है। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 21वीं सदी के भारत के नागरिक, बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं। अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा। हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करो, देश के काम से मतलब रखो। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी पर निसाना साधते हुए कहा कि मौत का खेल खेलकर मत नहीं पा सकते ।












Click it and Unblock the Notifications