पीएम मोदी ने पहली बार के मतदाताओं को दिया 4 राज्यों में जीत का श्रेय, कार्यकर्ताओं को लेकर कही ये बात

पांच में से चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में मिली जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं का धन्यवाद दिया।

नई दिल्ली, 10 मार्च। पांच में से चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में मिली जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं का धन्यवाद दिया। दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में अपना विजय भाषण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार मतदान करने वाले लोगों ने भाजपा की जीत सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि पहली बार मतदान करने वाले लोगों ने चुनाव में हिस्सा लिया और भाजपा को जीत दिलाई।

PM Modi

कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे काम कर लोगों का भरोसा जीता

पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च को शुरू हो जाएगी और उन्होंने अपना वादा पूरा किया। इन कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे काम कर इन राज्यों में लोगों का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध के बीच कमला हैरिस का पोलैंड दौरा, 'पलटू’ पोलैंड की जमकर तारीफ, मजबूरी या तारीफ है जरूरी?

पीएम ने गोवावासियों को दिया धन्यवाद

इस जीत को 'विक्ट्री 4' कहते हुए पीएम मोदी ने चुनाव में भाग लेने वाले उन सभी मतदाताओं का धन्यवाद दिया जिन्होंने पार्टी की जीत सुनिश्चित की। नरेंद्र मोदी ने कहा कि मणिपुर, उत्तर प्रदेश, गोवा में सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा का वोट शेयर बढ़ा है, राज्य में भाजपा की सीटें बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि गोवा में सभी एग्जिट पोल धरे के धरे रह गए और गोवावासियों ने भाजपा को लगातार तीसरी बार राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका दिया।

पीएम बोले- हमने उत्तराखंड में भी रचा इतिहास

पीएम ने कहा कि हमने उत्तराखंड में भी इतिहास रचा है। पहली बार कोई पार्टी वहां लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। बता दें कि पांच राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में फिर से सरकार बनाने जा रही है, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी पहली बार सत्ता पर काबिज होने जा रही है। पंजाब में आप को प्रचंड बहुमत मिला है। दिल्ली के बाद यह दूसरा राज्य है जहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+