शक्तिकांत दास को मिला 'गवर्नर ऑफ द ईयर' पुरस्कार, कोरोना काल में संभाली थी कमान, पीएम मोदी ने की प्रशंसा
पीएम नरेंद्र मोदी ने शक्तिकांत दास को 'गवर्नर ऑफ द ईयर' अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। दास को सेंट्रल बैंकिंग अवॉर्ड्स 2023 में 'गवर्नर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से नवाजा गया है।

Delhi: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन सेंट्रल बैंकिंग द्वारा 2023 के लिए 'गवर्नर ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गवर्नर शक्तिकांत दास की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह देश के लिए बेहद गर्व की बात है।
पीएम मोदी ने गवर्नर को ट्वीट कर दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने इस उपलब्धि के लिए गवर्नर को बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा, 'हमारे देश के लिए यह बेहद गर्व की बात है कि आरबीआई गवर्नर श्री शक्तिकांत दास जी को सेंट्रल बैंकिंग अवॉर्ड्स 2023 में 'गवर्नर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्हें बधाई।'
संकट के दौर में वित्तीय बाजार की कमान संभाले रखने के लिए मिला सम्मान
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन केंद्रीय बैंकिंग ने कोरोना वायरस महामारी (Covid-19 Pandemic) और यूक्रेन युद्ध (Ukraine war) जैसे संकट के दौर में वित्तीय बाजार की कमान संभालने के लिए दास को इस पुरस्कार से सम्मानित किया है। प्रकाशन ने दास को यह पुरस्कार देते हुए कहा कि दिसंबर 2019 में उन्हें अपनी नियुक्ति के बाद से कई बाधाओं का सामना करना पड़ा और कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी दो प्रमुख चुनौतियों के बीच दास ने बेहतरीन काम किया।
इससे पहले रघुराम राजन को भी मिल चुका यह पुरस्कार
दरअसल, यह पहली बार नहीं है, जब उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इससे पहले भारतीय केंद्रीय बैंक के गवर्नर रह चुके रघुराम राजन को 2015 में इससे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आरबीआई में दास के नेतृत्व ने महामारी के दौरान महत्वपूर्ण सुधारों, नवीन भुगतान प्रणालियों और विकासोन्मुखी उपायों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कुशलता से राजनीतिक दबावों और आर्थिक संकटों के बीच नेविगेट किया, उनके प्रयासों के लिए प्रशंसा अर्जित की।
ये भी पढ़ें- करदाताओं की समस्याओं का समाधान है AIS ऐप, होंगे कई फायदे, ऐसे करें डाउनलोड
Recommended Video
वहीं दूसरी ओर नेशनल बैंक ऑफ यूक्रेन को सेंट्रल बैंक ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हालांकि, संकट के समय दास के नेतृत्व और भारत के आर्थिक सुधारों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए, उन्हें प्रतिष्ठित गवर्नर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications