'पूरे देश को आप पर गर्व', पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को सिल्वर मेडल जीतने पर दी बधाई

लगातार दूसरी बार ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारत के स्टार नीरज चोपड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा को पीएम मोदी ने देर रात बधाई दी है।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा, नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता की मिसाल हैं! बार-बार उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत गर्वित है कि वह एक और ओलंपिक सफलता के साथ लौटे हैं। उन्हें सिल्वर जीतने पर बधाई।

neeraj chopra

प्रधानमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा अनगिनत नए एथलीटों को अपने सपनों का पीछा करने और हमारे देश को गर्व महसूस कराने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में सिल्वर मेडल जीता है जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता है।

बता दें कि भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पेरिस 2024 ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता है। उन्होंने 89.45 मीटर दूर भाला फेंककर यह पदक अपने नाम किया है। इसके साथ ही वह लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट बन गए।वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर की रिकॉर्ड तोड़ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।

रजत पदक जीतने के बाद नीरज ने अपने प्रदर्शन पर संतोष जताया। हालांकि उन्होंने कहा कि सुधार की गुंजाइश है। नीरज ने कहा जब भी हम देश के लिए पदक जीतते हैं, तो हम सभी खुश होते हैं। अब खेल में सुधार करने का समय आ गया है। हम बैठेंगे, चर्चा करेंगे और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाएंगे।

इसके साथ ही पाकिस्तान के अरशद नदीम की तारीफ करते हुए नीरज ने कहा कि आज अरशद का दिन था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। नीरज ने कहा कि हमारा राष्ट्रगान आज भले ही न बजाया गया हो, लेकिन भविष्य में कहीं न कहीं जरूर बजाया जाएगा। अगर पेरिस में नहीं तो कहीं और।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+