'अम्मा' और 'दीदी' को पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई
नयी दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के आने के साथ ही साथ प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। पीएम मोदी ने ममता बनर्जी और जयललिता को फोन कर बधाई दी है। तमिलनाडु में रहेगा 'अम्मा' का ही राज, 'करूणा' का टूटेगा फिर ख्वाब

पीएम मोदी ने ट्वीट भी किया है। वहीं पीएम मोदी ने एक ट्वीट के माध्यम से देश की जनता को बीजेपी पर भरोसा करने के लिए आभार व्यक्त किया है। इससे पहले बीजेपी महासचिव राम माधव ने असम की जीत पर सभी को धन्यवाद दिया।
राम माधव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की वजह से यह जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि यह जीत उचित समय पर मिल रही है। वहीं अमिताभ बच्चन ने भी ममता बनर्जी को बधाई दी है। ममता ने ट्वीट कर इस पर आभार भी जाहिर किया है।












Click it and Unblock the Notifications