तमिलनाडु में रहेगा 'अम्मा' का ही राज, 'करूणा' का टूटेगा फिर ख्वाब
चेन्नई। आज विधानसभा चुनाव परिणाम आ रहे हैं, शुरूआती रूझान बता रहे हैं कि तमिलनाडु एक बार फिर से अपनी अम्मा को ही सरकार बनाने का अवसर देना चाहता है।
मालूम हो कि रूझानों के हिसाब से तो लग रहा है कि तमिलनाडु में वर्ष 1984 के बाद पहली बार जनता ने किसी एक पार्टी को लगातार दूसरी बार सत्ता में पहुंचाने जा रही है। यही नहीं अगर जयललिता आज जीतती हैं तो वो इस जीत के साथ इतिहास भी रच देंगी क्योंकि वो अपने दम पर पहली बार सरकार बनायेंगी।
एग्ज़िट पोलों को धता बताते हुए सत्तासीन जयललिता को इस बार भी स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, जिससे डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि और उनके साथ मिलकर लड़ रही कांग्रेस के ख्वाब टूट सकते हैं। रूझानों से तो लग रहा है कि जनता को अपनी सीएम जे जयललिता पर ही पूरा भरोसा है।
हालांकि जयललिता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा, वो जेल गईं लेकिन फिर भी जनता का प्रेम उनके प्रति कम नहीं दिख रहा है। राज्य की तस्वीर अगले एक घंटे में पूरी तरह से क्लीयर हो जायेगी फिलहाल इस समय तमिलनाडु में एआईडीएमके का ही पलड़ा भारी दिख रहा है।














Click it and Unblock the Notifications