सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी का जलवा कायम, अब WhatsApp पर बनाया ये रिकॉर्ड
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा कायम है। हाल ही में उन्होंने व्हाट्सएप चैनल बनाया, जिसके एक ही दिन में 10 लाख (1 मिलियन) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
पीएम मोदी ने अपने चैनल पर पहली पोस्ट लिखते हुए कहा कि व्हाट्सएप कम्यूनिटी में शामिल होकर रोमांचित हूं। ये निरंतर बातचीत की हमारी यात्रा में एक और कदम है। आइए यहां जुड़े रहें। इसके साथ ही उन्होंने चैनल में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो नए संसद भवन स्थित अपने रफ्तर में काम कर रहे।

फेसबुक-पैरेंट कंपनी मेटा ने 13 सितंबर को भारत और 150 से ज्यादा देशों में व्हाट्सएप चैनल फीचर लॉन्च किया। अगर आप किसी चैनल को व्हाट्सएप पर फॉलो करेंगे, तो आप उससे जुड़े सभी अपडेट्स चैट फॉर्म में प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि इसमें सिर्फ चैनल का एडमिन ही पोस्ट डाल सकता है।
वहीं पीएम मोदी 19 सितंबर को अपना चैनल बनाया था। जिस पर पिछले दो दिनों में 18 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। जल्द ही दो मिलियन का आंकड़ा भी क्रॉस हो जाएगा।
अन्य प्लेटफॉर्म पर भी बड़ी संख्या में फॉलोवर्स
ट्विटर पर पीएम मोदी के फॉलोवर्स की संख्या 91 मिलियन (9.1 करोड़) से ज्यादा है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय भी हैं। वहीं फेसबुक पर पीएम मोदी के 48 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर उनके 78 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
आप भी इस तरह बनाएं अपना चैनल
सबसे पहले अपने WhatsApp को अपडेट कर लें, क्योंकि पुराने वर्जन में ये फीचर नहीं मिलेगा। इसके बाद आपको नए वर्जन में चैनल का ऑप्शन दिखेगा। उसके सामने + आइकन पर टैप करें। वहां पर New Channel का ऑप्शन नजर आएगा। उस पर क्लिक कर आप अपना चैनल बना सकते हैं। इसमें आप रोजाना अपडेट्स डालते रहिए। आपके फॉलोवर्स फॉलो ऑप्शन पर जाकर उसे फॉलो कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications