देश में कोरोना के बढ़ते हालात के बीच 17 मार्च को मुख्यमंत्रियों के संग बैठक करेंगे PM मोदी

बढ़त कोरोना के बीच PM ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। देश में कोविड 19 के नए मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मार्च को सभी मुख्यमंत्री के साथ कोरोना के हालात पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। देश में बढ़ते कोरोना के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को हालात पर चर्चा करने के लिए बुलाया है।

Recommended Video

    Coronavirus India: कोरोना के बढ़ते केसों के बीच PM Modi ने फिर बुलाई CMs की बैठक | वनइंडिया हिंदी
     PM Modi calls meet with chief ministers on 17 March to discuss rising Covid cases in some states

    17 मार्च को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ये बैठक दोपहर 12:30 बजे होगी। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, दिल्ली, गुजरात और यूपी समेत कई राज्यों में एक बार फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोरोना संक्रमण का ग्राफ फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे में प्रदेश सरकारों ने भी एक बार फिर से कोरोना गाइडलाइंस को लेकर सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी राज्यों को पहले से ही एडवाइजरी भेजनी शुरू कर दी है।

    अगर ताजा आंकड़ों पर नजर डाले तो देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में 3.8 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 26291 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं देश में कोरोना मामलों की संख्या 1.13 करोड़ के पार हो गई है। वहीं देश में अब तक 1.58 लाख लोगों की मौत इस बीमारी से हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+