मोदी कैबिनेट की बैठक जारी, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

नई दिल्ली: देश में रोजाना कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी कैबिनेट के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में कोरोना के हालात और लॉकडाउन पर चर्चा हो रही है। साथ ही अर्थव्यवस्था और लॉकडाउन से प्रभावित आम जनता के लिए कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। वहीं अनलॉक-1 में कोरोना से लड़ाई के लिए अहम रणनीति भी बनाई जाएगी।

modi

दरअसल आज से लॉकडाउन का पांचवां चरण शुरू हो गया है। इस चरण में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियों की इजाजत दी गई है। जिस वजह से इसे अनलॉक-1 भी कहा जा रहा है। इन सब चीजों पर चर्चा के लिए पीएम मोदी अपनी कैबिनेट के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में लॉकडाउन से प्रभावित आम जनता और गरीबों के लिए कई फैसले लिए जा सकते हैं।

कोरोना का कहर जारी
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए मार्च से ही देश में लॉकडाउन लगा हुआ है, लेकिन फिर भी संक्रमित मामलों में लगातार इजाफा ही हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक कुल 1,90,535 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5394 तक जा पहुंचा है। इसमें 93322 एक्टिव केस हैं, वहीं 91819 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+