Budget 2023: 'विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखेगा अमृत काल का पहला बजट', बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि परंपरागत रूप से अपने हाथों से देश के लिए मेहनत करने वाले 'विश्वकर्मा' इस देश के निर्माता हैं। पहली बार 'विश्वकर्मा' के प्रशिक्षण और सहायता से संबंधित योजना बजट में लाई गई है।

Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार यानी 1 फरवरी को आम बजट पेश किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमृत काल का पहला बजट विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखेगा। यह बजट गरीब लोगों, मध्यम वर्ग के लोगों, किसानों सहित आकांक्षी समाज के सपनों को पूरा करेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि परंपरागत रूप से अपने हाथों से देश के लिए मेहनत करने वाले 'विश्वकर्मा' इस देश के निर्माता हैं। पहली बार 'विश्वकर्मा' के प्रशिक्षण और सहायता से संबंधित योजना बजट में लाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। महिला स्वयं सहायता समूह इस कदम को और आगे बढ़ाएंगे। घरों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष बचत योजना शुरू की जाएगी।
यह बजट एक स्थायी भविष्य के लिए है जो हरित ऊर्जा, हरित विकास, हरित बुनियादी ढांचे और हरित नौकरियों को और प्रोत्साहित करेगा। हमने बजट में प्रौद्योगिकी और नई अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया है। आम बजट में कई चीजों से सरकार ने टैक्स घटाया है, जिससे वो सस्ती हो जाएंगी। हालांकि कुछ चीजें ऐसी हैं, जो महंगी भी हुईं।
Recommended Video

ये चीजें हुईं सस्ती
खिलौने
साइकिल
ऑटोमोबाइल
कुछ मोबाइल फोन
कैमरा लेंस
इलेक्ट्रिक व्हीकल
LED टीवी
बायोगैस से जुड़ी चीजें
लिथियम सेल्स
साइकिल
देशी किचन चिमनी
ये चीजें हुई महंगी
विदेशी किचन चिमनी
सोना
प्लेटिनम
आयातित चांदी के सामान
सिगरेट
छाता
यह भी पढ़ें- 'नरेंद्र मोदी नहीं होते तो कोई भी PM मुझे मंत्री नहीं बनाता’, एस जयशंकर ने जमकर की पीएम की तारीफ
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications