‘नरेंद्र मोदी नहीं होते तो कोई भी PM मुझे मंत्री नहीं बनाता’, एस जयशंकर ने जमकर की पीएम की तारीफ

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “मैं खुद से कई बार ये भी पूछता हूं कि अगर वो प्रधानमंत्री नहीं होते तो क्या मुझमें राजनीति में घुसने का साहस होता, मुझे नहीं पता।”

S Jaishankar pm modi

File Image

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कोई और प्रधानमंत्री होते तो शायद वह कभी मंत्री नहीं बन पाते। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पुणे में अपनी अंग्रेजी किताब "द इंडिया वे: स्ट्रैटेजीज़ फॉर एन अनसर्टेन के विमोचन समारोह में शामिल हुए थे। उनकी इस पुस्तक का मराठी भाषा में 'भारत मार्ग' नाम के साथ अनुवाद किया गया है।

कभी मंत्री बनने के बारे में नहीं सोचा

कभी मंत्री बनने के बारे में नहीं सोचा

पुणे में कार्यक्रम में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, "मैंने कभी मंत्री बनने के बारे में नहीं सोचा था, विदेश सचिव बनना मेरी महत्वाकांक्षा की सीमा थी। मैंने कभी मंत्री बनने का सपना भी नहीं देखा था। मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कोई दूसरा प्रधानमंत्री होता तो मुझे मंत्री बनाता।" आपको बता दें कि एस जयशंकर ने विदेश मंत्रालय में विदेश सचिव के रूप में कार्य किया था।

सुषमा स्वराज को किया याद

सुषमा स्वराज को किया याद

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगे कहा, "मैं खुद से कई बार ये भी पूछता हूं कि अगर वो प्रधानमंत्री नहीं होते तो क्या मुझमें राजनीति में घुसने का साहस होता, मुझे नहीं पता।" इस दौरान एस जयशंकर ने पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत नेता सुषमा स्वराज के साथ काम करने के अपने अनुभव को भी साझा किया। उन्हें याद करते हुए जयशंकर ने कहा, "हमारे पास बहुत अच्छी मंत्री सुषमा स्वराज थीं और हम व्यक्तिगत रूप से बहुत अच्छे थे। मैं तो ये कहूंगा कि हमारा कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा था, एक मंत्री और सचिव का कॉम्बिनेशन।"

अधिकारी से अधिक जवाबदेह होता है मंत्री

अधिकारी से अधिक जवाबदेह होता है मंत्री

विदेश मंत्री ने कहा कि सुषमा स्वराज से उन्होंने एक बात सीखी है कि जिम्मेदारियों में अंतर होता है। उन्होंने कहा कि सचिव और मंत्री होने में एक बड़ा अंतर है। जयशंकर ने कहा कि सचिव के पास उनके ऊपर एक मंत्री होता जो संसद के प्रति जवाबदेह होता है, सार्वजनिक रूप से जवाबदेह होता है। वह अभी भी एक सचिव को सुरक्षा और आराम देता है। जयशंकर ने आगे कहा कि आप जानते हैं कि विदेश सचिव के ऊपर विदेश एक छतरी और ढाल के रूप में कार्य करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+