PM Modi Birthday: 'अनेकता में एकता' उत्सव क्या है ? इसपर पखवाड़े भर अभियान चलाएगी BJP

नई दिल्ली, 16 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन 17 सितंबर यानी शनिवार को है। इसके लिए उनकी पार्टी बीजेपी ने बड़ी तैयारियां की हैं। कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अगले 15 दिनों तक पार्टी विभिन्न अभियानों को चलाएगी और पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की कोशिश करेगी। इसी में से एक है, 'अनेकता में एकता' उत्सव, जिसपर पार्टी पूरा जोर लगा रही है। इस उत्सव को सफल बनाने की जिम्मेदारी पार्टी के पदाधिकारियों को दी गई है, जो खुद इसमें शिरकत करेंगे और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के पीएम मोदी के नारे को बुलंद करेंगे।

2 अक्टूबर तक 'सेवा पखवाड़ा' मनाएगी बीजेपी

2 अक्टूबर तक 'सेवा पखवाड़ा' मनाएगी बीजेपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक विशेष अभियान लॉन्च करने जा रही है। इस दौरान पार्टी पूरे देश में 'अनेकता में एकता' उत्सव, रक्त दान मुहिम और स्वच्छता अभियान चला रही है। पार्टी ने पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू हो रहे कार्यक्रमों को 'सेवा पखवाड़ा' का नाम दिया है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने कहा है कि ये अभियान 17 सितंबर यानी शनिवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर लॉन्च होंगे और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर समाप्त होंगे।

गरीबों का कल्याण अभियान का मूल लक्ष्य-बीजेपी

गरीबों का कल्याण अभियान का मूल लक्ष्य-बीजेपी

पार्टी महासचिव ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि 'सेवा पखवाड़ा' का प्राथमिक लक्ष्य, 'गरीबों और दबे-कुचलों तक पहुंचना और उनके जीवन को बेहतर बनाना' है। उनके मुताबिक, 'प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का मुख्य बिंदू गरीबों और दबे-कुचलों का कल्याण है।' भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के जन्मदिन को वर्षों से 'सेवा दिवस' के रूप में मनाती रही है।

'अनेकता में एकता' उत्सव क्या है ?

'अनेकता में एकता' उत्सव क्या है ?

पीएम मोदी के 72वें जन्मदिन पर इसबार विशेष ये है कि इस बार पार्टी दो हफ्तों तक 'अनेकता में एकता' उत्सव भी मना रही है। इस दौरान पूरे देश के हर जिले में पार्टी के कार्यकर्ता यह उत्सव आयोजित करेंगे, जिसके माध्यम से लोगों तक 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का संदेश पहुंचाया जाएगा। इस उत्सव की सबसे खासियत यह है कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी अपने प्रदेश से अलग किसी दूसरे राज्य को चिन्हित करेंगे और उनकी भाषा और संस्कृति को अपनाएंगे। यही नहीं इन कार्यक्रमों में पेड़ लगाना, स्वच्छता अभियान और जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाना भी शामिल है।

8 सदस्यीय पैनल करेगी अभियान की निगरानी

8 सदस्यीय पैनल करेगी अभियान की निगरानी

भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को दिव्यांग जनों के बीच उनकी सहायता के लिए आवश्यक उपकरणों के वितरण, मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करने और खादी के उत्पादों को प्रमोट करने की जिम्मेदारी सौंपी है। अरुण सिंह के मुताबिक, 2 अक्टूबर को बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को भी खादी और स्थानीय उत्पाद के उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अभियान की निगरानी के लिए बीजेपी ने सिंह की ही अगुवाई में 8-सदस्यीय पैनल का गठन किया है।

रक्त दान पर काफी फोकस

रक्त दान पर काफी फोकस

भाजपा ने इस बार 'सेवा पखवाड़ा' के दौरान रक्त दान को बढ़ावा देने पर भी काफी जोर दिया है। मसलन, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा के पार्टी इंचार्ज बिप्लब कुमार देब ने हाल ही में कहा था कि अकेले हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस सिलसिले में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 10 हजार यूनिट रक्त दान का लक्ष्य तय किया है। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी एक स्वैच्छिक रक्त दान मेगा अभियान चला रहा है। यह अभियान 1 अक्टूबर तक चलेगा, जो कि राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्त दान दिवस है। (इनपुट-पीटीआई) (पहली तस्वीरे के अलावा बाकी-फाइल)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+