Techade: युवा उद्योगपतियों के लिए पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, इस दशक को बनाएंगे टेक का दशक

बता दें कि पीएम मोदी न्यूयॉर्क से आज वॉशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं, यहा वह राष्ट्रपति जो बाइडेन के राजकीय मेहमान हैं। पीएम मोदी ने इससे पहले वर्जीनिया में फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के साथ नेशनल साइंस फाउंडेशन का दौरा किया।

Techade: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर आज कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य इस दशक को टेक-डेकेड बनाने का है। युवा उद्यमियों की ताकत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने अपनी सरकार के रुख को खुलकर लोगों के सामने रखा।

बता दें कि पीएम मोदी न्यूयॉर्क से आज वॉशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं, यहा वह राष्ट्रपति जो बाइडेन के राजकीय मेहमान हैं। पीएम मोदी ने इससे पहले वर्जीनिया में फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के साथ नेशनल साइंस फाउंडेशन का दौरा किया।

pm

पीएम ने कहा कि युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए हमने स्टार्ट अप इंडिया मिशन की शुरुआत की है। हमारा लक्ष्य इस दशक को टेक का दशक यानि टेकेड बनाने का है। भारत और अमेरिका को ग्रोथ बनाए रखने के लिए टैलेंट के पाइपलाइन को बनाए रखने की जरूरत है।

एक तरफ अमेरिका में टॉप के शैक्षणिक संस्थान हैं, एडवांस तकनीक है, दूसरी तरफ भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा फैक्ट्री है। इसीलिए मेरा मानना है कि भारत-अमेरिका की पार्टनशिप समग्र विकास के वैश्विक इंजन को और तेजी से आकर लेकर जाएगा।

स्किल इंडिया अभियान के तहत 50 मिलियन से अधिक लोगों को स्किल्ड किया गया है, इन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉचेन और ड्रोन के क्षेत्र में ट्रेनिंग दी गई है। वहीं जिल बाइडेन ने कहा कि पीएम मोदी का दौरान दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्र को साथ लाया है।

जिल बाइडेन ने कहा कि हमारा रिश्ता सिर्फ सरकार तक नहीं है, हम परिवारों का जश्न मना रहे हैं, दोनों देशों के बीच दोस्ती का जश्न मना रहे हैं। भारत और अमेरिका की साझेदारी काफी गहरी है, हम वैश्विक चुनौतियों को साथ लेकर चलते हैं।

माना जा रहा है कि आज जो बाइडेन के साथ मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच बड़ा समझौता हो सकता है। रक्षा क्षेत्र से लेकर तकनीक के क्षेत्र पर दोनों देशों के डील की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+