मुंबई TISS में आज होगी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग
Clash On BBC Documentary on PM Modi: दिल्ली यूनिवर्सिटी के आर्ट फैकल्टी के बाहर एनएसयूआई के छात्र और सदस्यों को विरोध प्रदर्शन करने के चलते दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। साथ ही फैकल्टी के बाहर धारा 144 लागू कर दी

Clash On BBC Documentary on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर बनी बीबीसी डॉक्युमेंट्री को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जेएनयू के बाद देश की कई यूनिर्वसिटीज में इस फिल्म की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी बीच दिल्ली विश्वविद्यालय में भी कुछ छात्रों ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' के प्रदर्शन का आयोजन किया। कैंपस में बिजली काटे जाने के बाद छात्रों ने अपने स्मार्टफोन में ये डॉक्यूमेंट्री देखते हुए 'आजादी' का नारा लगाया। जिसके बाद कैंपस में काफी बवाल देखने को मिला। पढ़ें इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-
LIVE Feed
यह हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ छात्र बीबीसी डॉक्यूमेंट्री दिखाने की योजना बना रहे हैं ... संस्थान ने इसकी स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी है ... (यह) शांति को खतरे में डाल सकता है ... परिसर में। इस सलाह के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से सख्ती से निपटा जाएगा: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज
एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के सदस्यों ने आज शाम कोलकाता के प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय में बिजली कटौती के बाद नारेबाजी की, क्योंकि उन्होंने प्रतिबंधित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पीएम मोदी की स्क्रीनिंग की योजना बनाई थी। स्क्रीनिंग बाद में शुरू हुई। आज पहला भाग प्रदर्शित किया गया।

हम डीयू में कला संकाय के गेट के बाहर खड़े हैं। स्थिति सामान्य है। शाम चार बजे के करीब 20-25 लोग यहां बीबीसी की एक प्रतिबंधित डॉक्युमेंट्री दिखाने आए थे। उन्हें वापस जाने के लिए कहा गया क्योंकि यह प्रतिबंधित है। जब वे नहीं माने, तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया और स्थिति सामान्य हो गई: एसएस कलसी, डीसीपी नॉर्थ












Click it and Unblock the Notifications