मोदी के खिलाफ बोलने वाले केजरीवाल ने की उनके मंत्री की तारिफ, जानें कौन हैं वो?
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच की जंग तो जगजाहिर है। केजरीवाल केंद्र सरकार और पीएम मोदी की आलोचना करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। नए-नए विवादों को तूल देकर केजरीवाल पीएम मोदी को निशाना बनाते रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने पीएम मोदी के ही एक मंत्री के कामों की जमकर तारिफ की है।

केजरीवाल ने मोदी सरकार के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के कामों की तारिफ करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने तारिफ करते हुए लिखा है कि सुषमा स्वराज बहुत बढ़िया काम कर रही हैं। आपको बता दें कि केजरीवाल ने ये तारिफ सुषमा स्वराज द्वारा नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों के चंगुल से छुड़ाए गए मरीन इंजीनियर संतोष भारद्वाज की रिहाई के बाद की है।
आपको बता दें कि सुषमा स्वराज ने अपने प्रयास से भारतीय मरीन इंजीनियर की समुद्री लुटेरों से रिहा कराया। वो लगातार उनके परिवारवालों से संपर्क बनाए हुए थीं।












Click it and Unblock the Notifications