PM Modi Ayodhya Visit: राम की पैड़ी पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, दीपोत्सव का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के कार्य का जायजा लेंगे और भगवान राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे
दिवाली पर अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi in Ayodhya Deepotsav Live Updates in Hindi): छोटी दिवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या जाएंगे और सरयू के घाट पर भव्य दीपोत्सव में शामिल होंगे। पीएम मोदी राम जन्मभूमि में भगवान श्रीराम के दर्शन और पूजा भी करेंगे। करीब चार घंटे के पूरे कार्यक्रम के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी के साथ रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के कार्य का जायजा लेंगे और भगवान राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे। पढ़िए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

LIVE Feed
PM मोदी ने कहा, 'इस बार दीपावली एक ऐसे समय में आई है, जब हमने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं।' कहा कि भगवान राम ने अपने वचन में, अपने विचारों में, अपने शासन में, अपने प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं और सबका विश्वास-सबका प्रयास का आधार भी हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट- भारत की अस्मिता व सनातन आस्था के मानबिन्दुओं के पुरातन गौरव को सतत पुनर्स्थापित कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का प्रभु श्री राम एवं माता जानकी के पावन धाम श्री अयोध्या जी में आयोजित 'भव्य-दिव्य दीपोत्सव-2022' में हृदय से स्वागत-अभिनंदन!














Click it and Unblock the Notifications