रवि दहिया के 'सिल्वर' पर पीएम मोदी ने दी बधाई, फोन पर भी की बात

नई दिल्ली, 5 अगस्त: टोक्यो में ओलंपिक गेम्स जारी हैं, जहां 5 अगस्त का दिन बेहद खास रहा। सबसे पहले भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल का इंतजार खत्म करते हुए कांस्य पदक जीता। इसके बाद भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया 57 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में उतरे, जहां उनका मुकाबला रूसी पहलवान जवुर यूगेव से हुआ। वैसे तो उम्मीद जताई जा रही थी कि रवि गोल्ड पर बाजी मारेंगे, लेकिन वो 7-4 से मुकाबला हार गए। हालांकि उन्होंने रजत पदक जीतने में कामयाबी हासिल की। भारत के लिए ये ओलंपिक का 5वां पदक है। जिस पर अब कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

Recommended Video

    Tokyo Olympics: Ravi Dahiya के 'सिल्वर' मेडल पर PM Modi और Rahul Gandhi ने दी बधाई | वनइंडिया हिंदी
    modi

    रवि की जीत के बाद तुरंत पीएम मोदी ने बधाई दी। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि रवि कुमार दहिया एक बेहतरीन पहलवान हैं। उनकी लड़ाई (खेल) की भावना और दृढ़ता उत्कृष्ट है। टोक्यो ओलंपिक्स में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। ट्वीट के कुछ देर बाद पीएम ने रवि से फोन पर बात की। इसके अलावा उनके कोच अनिल मान से भी बात करके उनकी मेहनत को सराहा।

    वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दहिया को बधाई दी है। राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा कि टोक्यो 2020 में कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले रवि दहिया पर पूरे देश को गर्व है। आप बहुत कठिन परिस्थितियों से मुकाबलों में वापस आए और उन्हें जीता। एक सच्चे चैंपियन की तरह आपने भी अपनी आंतरिक शक्ति का प्रदर्शन किया। अनुकरणीय जीत और भारत को गौरव दिलाने के लिए बधाई।

    दीपक पुनिया हारे
    वहीं दूसरी ओर गुरुवार को कांस्य पदक के लिए भारतीय पहलवान दीपक पुनिया भी रिंग में उतरे। उनका मुकाबला सैन मरिनो के पहलवान Nazem Myles से था। शुरुआत में तो उन्होंने 2-0 से बढ़त बना ली थी, लेकिन वो उसे ज्यादा देर तक कायम नहीं रख पाए। कुछ ही देर बाद उन्हें 2-4 से शिकस्त मिली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+