मॉरीशस में मेट्रो स्टेशन का नाम महात्मा गांधी स्टेशन रखने का फैसला, पीएम मोदी ने कही ये बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने संयुक्त रूप से मॉरीशस में भारत सहायता प्राप्त सामाजिक आवास इकाई परियोजना का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर दो अन्य प्रोजेक्ट भी लॉन्च किये। इस दौरान मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने बताया कि मेट्रो एक्स्प्रेस परियोजना के लिए भारत के समर्थन का आभार व्यक्त करने के लिए मेरी सरकार ने एक प्रमुख मेट्रो स्टेशन का नाम महात्मा गांधी रखने का फैसला किया है।

pm modi and mauritius pravind kumar jugnauth innaugurate social housing units mahatma gandhi project

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और मॉरिशस इतिहास, संस्कृति, भाषा और हिंद महासागर के साझा जल से एकजुट हैं। आज हमारी मजबूत विकास साझेदारी हमारे घनिष्ठ संबंधों के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में उभरी है। अपनी साल 2015 की यात्रा के दौरान मॉरिशस में मैंने भारत के समुद्री सहयोग के दृष्टिकोण क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास को रेखांकित किया था। मुझे इस बात की खुशी है कि समुद्री सुरक्षा सहित हमारे द्विपक्षीय सहयोग ने इस दृष्टिकोण को क्रियान्वित किया है।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अपनी 2015 की यात्रा के दौरान, मॉरीशस में, मैंने सागर के भारत के समुद्री सहयोग के दृष्टिकोण को रेखांकित किया था - 'क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास'। मुझे खुशी है कि समुद्री सुरक्षा सहित हमारे द्विपक्षीय सहयोग ने इस विजन को अमल में लाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+