Jammu Kashmir: तीन राजवंश बनाम युवा,पीएम मोदी ने डोडा रैली में चुनावी बिगुल बजाया, विपक्ष पर निशाना साधा

PM Modi Viksit Jammu Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पिछले एक दशक में क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण बदलावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इन सुधारों का श्रेय अपनी भाजपा सरकार के लगातार प्रयासों को दिया। मोदी ने कहा कि मौजूदा चुनाव तीन राजनीतिक परिवारों और जम्मू-कश्मीर के युवाओं के बीच मुकाबला है। उन्होंने अपने भाषण में युवाओं को लेकर कई बड़ी बातें कहीं।

मोदी ने जम्मू कश्मीर की जनता से कहा कि आपको वह समय याद होगा जब दिन ढलते ही यहां अघोषित कर्फ्यू लगा दिया जाता था। स्थिति ऐसी थी कि केंद्र में कांग्रेस सरकार के गृह मंत्री भी लाल चौक जाने से डरते थे। लेकिन अब जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

मोदी ने जम्मू-कश्मीर के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसकी इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। पिछले कुछ वर्षों में, भाजपा सरकार ने युवाओं की भलाई के लिए जम्मू-कश्मीर में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों का उद्घाटन किया है। डोडा में मेडिकल कॉलेज की लंबे समय से चली आ रही मांग भी हाल ही में भाजपा सरकार ने पूरी की है।''

प्रधानमंत्री ने परिवार आधारित राजनीति की आलोचना करते हुए कहा कि इसने खूबसूरत जम्मू-कश्मीर को खोखला कर दिया है। उन्होंने कहा, "एक परिवार कांग्रेस का है, दूसरा नेशनल कॉन्फ्रेंस का है और तीसरा पीडीपी का है।" उन्होंने कहा कि इस बार जम्मू-कश्मीर का चुनाव, जम्मू-कश्मीर का भाग्य तय करने वाला है।आजादी के बाद से ही हमारा प्यारा जम्मू-कश्मीर विदेशी ताकतों के निशाने पर आ गया।

इसके बाद इस खूबसूरत राज्य को परिवारवाद ने खोखला करना शुरू कर दिया।मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है पिछले 10 साल में यहां जो बदलाव आया है, वो किसी सपने से कम नहीं है। जो पत्थर पहले पुलिस और फौज पर फेंकने के लिए उठते थे, उन पत्थरों से नया जम्मू कश्मीर बन रहा है। उन्होंने कहा कि जिन राजनीतिक दलों पर आपने भरोसा किया, उन्होंने आपके बच्चों की चिंता नहीं की। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चों को आगे बढ़ाया। जम्मू-कश्मीर के मेरे नौजवान आतंकवाद में पिसते रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच और नीयत क्या है, ये उनके अध्यक्ष की बातों से भी साफ हो जाता है।वो यहां आकर कहते हैं कि 'अगर हमें 20 सीटें ज्यादा आती, तो मोदी सहित भाजपा के सभी नेता जेल में होते'। उन्होंने कांग्रेस से वाल पूछा कि क्या यही एक एजेंडा है इनका?

उन्होंने आगे कहा कि आजकल ये लोग संविधान को अपनी जेब में रखते हैं। ये दिखावा ये अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए कर रहे हैं। हकीकत क्या है, ये जम्मू कश्मीर का बच्चा-बच्चा जानता है। इन लोगों ने बाबा साहेब के बनाए संविधान की आत्मा को नोच दिया था। वरना क्या कारण था कि हमारे जम्मू कश्मीर में दो संविधान चलते थे।क्यों यहां के लोगों को वो हक नहीं मिलता था, जो बाकी देश में मिलता था।क्या कारण है कि यहां हमारे पहाड़ी भाई-बहनों को इतने वर्षों आरक्षण नहीं मिला। जम्मू कश्मीर में ये SC/ST और OBC का नाम तक नहीं लेते थे।

कश्मीरी हिंदुओं पर पीएम मोदी ने कहा कि आपके इसी विश्वास को आगे बढ़ाते हुए जम्मू कश्मीर भारतीय जनता पार्टी ने आपके लिए एक से बढ़कर एक संकल्प लिए हैं। आज ही हमनें टीका लाल टपलू को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है। तीन दशक से अधिक हो गए हैं, इसी दिन उन्हें आतंकवादियों ने शहीद किया था। उनकी हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार का एक अंतहीन सिलसिला चला है। यह भारतीय जनता पार्टी है, जिसने कश्मीरी पंडितों की आवाज उठाकर उनके हित में काम किया। जम्मू कश्मीर भाजपा ने कश्मीरी हिंदुओ की वापसी और पुनर्वास के लिए टीका लाल टपलू योजना बनाने का ऐलान किया है।इससे कश्मीरी हिंदुओं को उनका हक दिलाने में गति आएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प और आपका साथ ही शांत, सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर बनाएगा। इसलिए आपको 18 सिंतबर को भाजपा के सभी उम्मीदवारों को भारी बहुमत बसे जीताकर विधानसभा भेजना है।

यह भी पढ़ें घर आया नया नन्हा सदस्य, पीएम मोदी ने खूब लुटाया प्यार, देखिये VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+