ये है आकाशवाणी मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं
नई दिल्ली। रेडियो को फिर से जीवंतता देने और इस माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुडने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो के जरिए देशभर के लोगों से मुखातिब हुए। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दशहरें के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने देशवासियों से स्वच्छ भारत मिशन में शामिल होने की अपील की।

गौतम पाल का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतम पाल के पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि इस पत्र में गौतम ने स्पेशियली चैलेंज लोगों के प्रति अपनी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि उनके सुझाव को ध्यान में रखेंगे।
एक नजर रेडियो पर उनकी पहली स्पीच के कुछ खास अंशों पर-
- नरेद्र मोदी ने खादी को अपनाने की अपील।
- आप जब खादी कपड़े खरीदते हैं तो गरीबों के घर में उजाला आता है।
- महात्मा गांधी के मूल्यों को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
- स्वामी विवेकानंद के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से सीखना चाहिए।
- प्रधानमंत्री ने लोगों के सुझाव को आमंत्रित किया।
- सत्य घटनाओं को सबूत के माध्यम से उन्हें भेजने की अपील की।
- लोगों से भविष्य में फिर से रेडियों के माध्यम से जुड़ने का आश्वासन दिया
- रविवार को 11 बजे फिर से लोगों से जुड़ेगे पीएम मोदी।
- लोगों की शक्ति पर भरोसा जताते हुए भारत के उज्जवल भविष्य की कामना की।
- प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम 24 भारतीय और 16 विदेशी भाषाओ में प्रसारित किया गया।
- प्रधानमंत्री की इस अनूठी पहल से उनसे देशभर में बड़ी संख्या में लोग जुड़े।
- सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। इस पहल को लोगों की खूब सराहना भी मिल रही है।
- मोदी ने 6 सितंबर को लोगों से रेडियो के माध्यम से जुड़ने की बात कही थी।
- महीने में एक दो बार बात करते रहने का दिया आश्नासन
- देश की ताकत गांवों और गरीबों में बसती है। गरीबों को साथ लेकर चलने की बात कही
- सवा सौ करोड़ लोगों से एक कदम आगे बढ़ने को कहा, इससे देश सवा सौ करोड़ कदम आगे बढ़ेगा।
- गंदगी से मुक्ति का संकल्प लेने की अपील की
- लोगों के सुझावों को किया साझा, प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने के सुझाव पर करेंगे विचार












Click it and Unblock the Notifications